विदेशों में रेस्टोरेंट, मुंबई-पुणे में बंगला… जानें पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गईं सुरों की रानी Asha Bhosle

Asha Bhosle Net Worth

Asha Bhosle Net Worth: अपनी जादुई और मनमोहक आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाली गायिका आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। उन्हें शनिवार शाम ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार दोपहर को आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की पुष्टि की। आनंद भोसले ने बताया कि सोमवार सुबह 11 बजे पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा और उसके बाद शाम 4 बजे अंतिम संस्कार होगा।

आशा बॉलीवुड के उन महान मूल गायकों में से आखिरी थीं, जिनकी आवाज ने इस इंडस्ट्री और देश के संगीत के स्वाद को आकार दिया। उन्होंने अपनी बहन लता मंगेशकर के अलावा मुकेश, मोहम्मद रफी और किशोर कुमार जैसे दिग्गजों के साथ मिलकर आधी सदी से भी ज्यादा समय तक हिंदी संगीत की दुनिया पर राज किया।

Guinness Book of World Records: गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम

आशा भोसले ने लगभग 10 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने लगभग 22 भाषाओं में 12000 से भी अधिक गाने गाए। 2011 में उन्हें संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाली कलाकार के तौर पर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ से भी पहचान मिली।

मनोरंजन जगत को अनगिनत सदाबहार हिट गाने देने वाली भोसले को कई पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया, जिनमें पद्म विभूषण और दादासाहेब फाल्के पुरस्कार शामिल हैं।

Asha Bhosle Net Worth: कितनी है नेटवर्थ?

Asha Bhosle Net Worth
Asha Bhosle Net Worth (Source: Social Media)

गानों में सुरीली आवाज देने वाली आशा भोसले की संपत्ति की बात करें, तो मीडिया रिपोर्ट्स में जिक्र है कि उनकी अनुमानित नेट वर्थ 200 से 250 करोड़ रुपए तक है। उनकी कमाई का मुख्य जरिया उनका ऐतिहासिक गायन करियर और दशकों से चले आ रहे हिट एल्बम रहे हैं।

विदेश में हैं आशा भोसले के रेस्तरां

वह महज एक कलाकार ही नहीं, बल्कि एक सफल बिजनेसवुमन भी रहीं। आशा भोसले ने दुनियाभर में अपनी एक रेस्टोरेंट चेन खोली। इनमें खाड़ी क्षेत्र के देश जैसे यूएई, कुवैत और बहरीन में उनके रेस्टोरेंट हैं। इसके अलावा यूके के बर्मिंघम और मैनचेस्टर में भी रेस्टोरेंट खोले। कहा जाता है कि आशा खुद एक अच्छी कुक थीं और उन्होंने शेफ को ट्रेनिंग भी दी।

Asha Bhosle Property: 80 से 100 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी

बताया जाता है कि आशा भोसले को लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रहा। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार उनके पास लगभग 80 से 100 करोड़ रुपए तक की प्रॉपर्टी है। उनकी मुंबई और पुणे में आलीशान रिहायशी प्रॉपर्टीज भी हैं। एक लग्जरी अपार्टमेंट भी शामिल था, जिसे उन्होंने अच्छी कीमत में बेच दिया था।

Asha Bhosle Fees: एक गाने से मिलती थी इतनी फीस

फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों के मुताबिक, शुरुआत में आशा भोसले को लता मंगेशकर की फीस का सिर्फ 20% मिलता था। जहां लता मंगेशकर को एक गाने के लिए 500 रुपये मिलते थे, वहीं आशा भोसले को 100-150 रुपये मिलते थे। हालांकि, उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई और अब उनकी गिनती बॉलीवुड की 10 सबसे अमीर गायिकाओं में होती है।

यह भी पढ़ें: Asha Bhosle के निधन से गमगीन हुई फिल्म इंडस्ट्री, फैंस के बीच पसरा मातम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।