DND Flyway Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा के बीच रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को कुछ दिन परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीएनडी फ्लाईवे पर मरम्मत और री-सर्फेसिंग का काम शुरू होने जा रहा है, जिसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस ने लोगों को पहले से योजना बनाकर घर से निकलने की सलाह दी है।
गौतमबुद्धनगर यातायात पुलिस ने DND फ्लाई-वे पर मरम्मत और री-सरफेसिंग कार्य के चलते अगले कुछ हफ्तों के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान और एडवाइजरी जारी की है। ट्रैफिक एडवाइजरी 22 फरवरी 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक लागू रहेगी।
Delhi Noida Flyway: रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक सड़क बंद

आपको बता दें कि मरम्मत का काम रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक किया जाएगा। वहीं मरम्मत का काम DND फ्लाई-वे के कैरिज-वे पर होगा, अधिकारियों का कहना है कि सड़क के रखरखाव और सफर को सुरक्षित बनाने के लिए यह काम जरुरी है।
इसलिए ट्रैफिक पुलिस ने रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया है। सभी से इसका पालन करने की अपील की गई है।

Delhi Noida Traffic Advisory: नोएडा से दिल्ली आने-जाने वालों के लिए 2 डायवर्ट रुट

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि परेशानी से बचने के लिए DND फ्लाई-वे की जगह दूसरे रास्तों का इस्तेमाल करें। पहला डायवर्जन महामाया की तरफ से फ्लाई-वे पर जाने वाले वाहन 18 मार्च तक दलित प्रेरणा स्थल से सीधे चिल्ला होकर दिल्ली जा सकेंगे। दूसरा डायवर्जन रजनीगंधा या सेक्टर-16 की तरफ से DND टोल आने वाले वाहन 18 मार्च तक टोल से यू-टर्न लेकर चिल्ला के रास्ते दिल्ली जा सकेंगे।
यह भी पढ़ें: Breaking News ! दिल्ली विधानसभा और लाल किला को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच जारी




















