पश्चिमी दिल्ली: आध्यात्मिक विश्वविद्यालय में आश्रम की कार्यकर्ताओं को बाहर देख इलाके के लोगों में आक्रोश छा गया। इस बीच इलाके की महिलाओं व आध्यात्मिक विश्वविद्यालय के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हालांकि पुलिस के बीच-बचाव करने के बाद मामला शांत हुआ। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस ने आश्रम की महिलाओं को आश्रम के अंदर कर दिया। झड़प के बीच ही आश्रम की एक महिला को अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना रही थी। इसे देख लोगों ने उस महिला कार्यकर्ता से मोबाइल छीन लिया।
लोगों का कहना था कि आश्रम के भीतर की महिलाएं बाहर की गतिविधियों का वीडियो बनाकर बाबा को अपडेट करती हैं। झड़प के बाद आश्रम में रहने वाले पुरुषों को पुलिस ने आश्रम की दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट कर ताला लगा दिया। इलाके के लोगों का कहना था की जल्द से जल्द इस आश्रम को बंद किया और वहां पर रह रहीं महिलाओं को बाहर निकाला जाए।
विश्वविद्यालय में रहने वाली महिलाओं का कहना है कि आश्रम में रह रही सभी लड़किया बालिग हैं और वहां आश्रम में अपनी मर्जी से रह रही हैं। सभी लड़कियों को अाध्यात्म से जुड़ी सीख दी जाती है। किसी भी लड़की के साथ किसी प्रकार का शोषण नहीं किया जाता है। बल्कि यहां पर सात दिन में अाध्यात्म से जुड़ने की सीख दी जाती है।
देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।