दिल्ली के पॉश इलाके श्रेष्ठ विहार में गुरुवार की सुबह एक स्कूल बस में से एक बच्चे को अपहरण की खबर है। बताया जा रहा है कि दो बाइक सवार पीछे से आए और स्कूल बस को रोककर उसमें घुसे। हमलावरों ने ड्राइवर को गोली मारकर बच्चे अपने साथ ले गए। जानकारी के मुताबिक, नर्सरी क्लास में पढ़ने वाला बच्चा अपनी बहन के साथ करीब सुबह 7.30 बजे स्कूल में सवार हुआ।
बस में करीब 15-20 बच्चे सवार थे। किडनैप की सूचना पर पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट जारी कर दिया है। परिजनों ने बताया कि उनके पास एक्सीडेंट की सूचना आई थी। वे भागे हुए मौके पर पहुंचे तो किडनैप के बारे में पता चला। हालांकि बस में बच्चे की बहन भी सवार थी। बदमाशों ने बहन को किसी भी बच्चे को कुछ नहीं किया केवल उसी बच्चे को अपने साथ लेकर फरार हो गए।
घायल ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 26 जनवरी को लेकर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था जहां यह घटना घटी है वह गाजियाबाद और लोनी की सीमा के नजदीक है। यहां से आसानी से मेरठ या अन्य इलाकों में भी पहुंचा जा सकता है। दिल्ली पुलिस ने यूपी पुलिस को इस घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
पीड़ित परिवार तथा अन्य लोगों में इस बात का आक्रोश है कि 26 जनवरी को लेकर पूरी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बेहद पुख्ता है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ अन्य सुरक्षाबल तैनात हैं। जगह-जगह बैरिकेटिंग्स लगे हुए हैं। जानकार बताते हैं कि अगर अपहर्णकर्ता दिल्ली की सीमा पार कर गए हैं तो उन्हें खोजना मुश्किल होगा।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।