नई दिल्ली : भाजपा सांसद विजय गोयल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली की सड़कों कि हालत पर प्रेस कॉन्फ्रेंस पर हैरानी जताते हुए कविता तक लिख डाली। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में चुनाव में कुछ ही महीने बचे हैं और आचार संहिता लगने वाली है। तब केजरीवाल नई-नई घोषणाएं व योजनाएं और टेंडर जारी कर रहे हैं।
गोयल ने कहा कम से कम इन घोषणाओं से ये जाहिर हो रहा है कि केजरीवाल अपनी गलतियों को मान रहे हैं। पांच साल तक उन्होंने इन कामों को शुरू तक नहीं किया। गोयल ने कहा जैसे सड़कों पर ही उन्होंने अपनी प्रेस कांफ्रेंस में माना कि दिल्ली की सड़कों का अब तक डिज़ाइन खराब है। उनको सड़कों कि हालत का डिजाइन बनाने में पांच साल लग गए। केजरीवाल ने माना कि दिल्ली कि सड़कें अभी तक खूबसूरत नहीं, ट्रैफिक कि प्रॉब्लम है, एक्सीडेंट होते हैं।
अब तक फिजिकली हैंडीकैप्ड के लिए सड़कों पर सुविधाएं नहीं हैं। पानी की निकासी नहीं है, बारिश में पानी जमा हो जाता है। यही नहीं रिक्शे और ऑटो के खड़े होने की जगह नहीं है। गोयल ने कहा कि अब जो ये टेंडर कर रहे हैं इन्हे भी पता है कि इनके कार्यकाल में पूरे नहीं होंगे और उसका कमीशन लोग खा जाएंगे।