सोनीपत : कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि नारी उत्थान में किए गए सावित्री बाई फुले के योगदान को समाज कभी नहीं भूला सकता है। उन्होंने महिलाओं की मुक्ति के लिए अनेक कार्य किए और उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया। उन्होंने कहा कि उनके योगदान को समाज हमेशा याद रखेगा और हमें भी प्रण लेना चाहिए कि उनके दिखाए रास्ते में आगे बढ़ें।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा यहां कबीरपुर में सैनी समाज की ओर से आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले ने उस समय में नारी के विरूद्ध होने वाली सामाजिक कुरीतियों का विरोध किया, जब पुरूष प्रधान समाज पूरी तरह हावी था। उन्होंने विधवा विवाह, छूआछूत का विरोध और दलित महिलाओं की मुक्ति के लिए काम किया। उनकी बताएं सिखाएं आज भी प्रासंगिक हैं। हमें उनके जीवन से प्ररेणा लेकर आगे बढ़ाना होगा, तभी एक सभ्य समाज की कल्पना की जा सकती है। उन्होंने कहा कि सावित्री बाई फुले किसी जाति या समाज विशेष की नहीं है, बल्कि हर वर्ग के लिए उनके आदर्श और शिक्षाएं मान्य हैं।
सांसद ने कहा कि समाज ताना-बाना समानता पर आधारित है और हमे चाहिए कि हम बेटियों को समानता का अधिकार दें। यही सोच सावित्री बाई फुले की थी। उन्होंने सैनी समाज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक पुण्य आत्मा के समारोह में उन्हें शिरकत का मौका दिया। इससे पहले उन्होंने बैंयापुर गांव में इनेलो की युवा इकाई के अध्यक्ष दीपक सरोहा की ओर से आयोजित समारोह में शिरकत की। दीपक सरोहा ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में आस्था प्रकट करते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
सांसद ने कहा कि कांग्रेस परिवार में उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। सांसद इसके अलावा जैन समाज के समारोह में भी पहुंचे और यहां भगवान पारस नाथ महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने जैन समाज की सराहना करते हुए कहा कि उनके आदर्श और सिद्धांत सर्वमंगल हैं। इस मौके पर उनके साथ विधायक जयबीर खरखौदा, पूर्व विधायक अनिल ठक्कर, प्रदीप सांगवान, रवि परूथी, अर्जुन दहिया, मनोज रिढाऊ, हरेंद्र सैनी, कर्मबीर सैनी, सतपाल मान, पुनित राणा, अनिल मुरथल, अनिल निबंडिया, जसपाल खेवड़ा, संदीप तंवर, सुरेंद्र दहिया, प्रदीप गौत्तम, भलेराम जांगड़ा, मोहन सैनी तथा रवि सैनी आदि मौजूद रहे।