कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बोले नड्डा- कार्यकर्ता के तौर पर BJP को करुंगा मजबूत - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बोले नड्डा- कार्यकर्ता के तौर पर BJP को करुंगा मजबूत

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, अमित शाह फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि वह पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर उसे मजबूत करने का कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को उनमें विश्वास दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। 
जे पी नड्डा ने सोमवार को कई ट्वीट कर कहा कि मोदी का मार्गदर्शन हमेशा से उनके लिए प्रेरणादायी रहा है और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पार्टी को देश के लोगों से बड़े पैमाने पर समर्थन मिला है। नड्डा ने कहा, “मैं पार्टी को उसके कार्यकर्ता के तौर पर मजबूती देने की कोशिश करुंगा..पार्टी के लिए काम करना मेरे लिए साधना के समान है।”

अमित शाह को धन्यवाद देते हुए नड्डा ने कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी ने नई ऊंचाइयों को छुआ है जो अनुकरणीय है और उसी तरह से वह भी पार्टी की सेवा करेंगे। 




जे पी नड्डा भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, शाह बने रहेंगे पार्टी अध्यक्ष 

बता दें कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री जे पी नड्डा को सोमवार को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हालांकि, अमित शाह फिलहाल पार्टी के अध्यक्ष बने रहेंगे। पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बोर्ड के इस निर्णय की घोषणा की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह शामिल हुए। 
राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “भाजपा संसदीय बोर्ड की आज बैठक हुई और जे पी नड्डा को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चुना गया। वह भाजपा के सदस्यता अभियान और संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे।”
1560832101 jp nadda
नड्डा को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया कि वह “पार्टी के मेहनती कार्यकर्ता है जो अपनी कड़ी मेहनत और संगठनात्मक कौशल के बल पर आगे बढ़े हैं। विनम्र और मिलनसार नड्डा का भाजपा परिवार में बहुत सम्मान किया जाता है।” 

शाह ने सर्वसम्मति से उन्हें पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि नड्डा के नेतृत्व में भाजपा और मजबूत होगी और “हम पार्टी की विचारधारा को देश के सभी कोनों में प्रचारित करने में सक्षम होंगे।” 

राजनाथ सिंह ने कई ट्वीट में कहा कि भाजपा ने पार्टी अध्यक्ष शाह के नेतृत्व में कई चुनाव जीते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा उन्हें (शाह) गृह मंत्री नियुक्त किये जाने के बाद अमितजी ने खुद कहा था कि पार्टी अध्यक्ष की जिम्मेदारी किसी और को दी जानी चाहिए। राजनाथ ने ट्वीट किया, ‘‘इस नई जिम्मेदारी को निभाने के लिए नड्डा जी को बधाई और शुभकामनाएं।’’ 
ऐसा पहली बार है जब पूर्णकालिक अध्यक्ष रहने के बाद भी पार्टी ने एक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। कई केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने भी नड्डा को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी। सूत्रों ने बताया कि अमित शाह का कार्यकाल दिसम्बर 2019 में समाप्त होना है और वह पार्टी के ‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के चलते पार्टी अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल में विस्तार नहीं लेना चाहेंगे।
 सूत्रों ने बताया कि वर्तमान में भाजपा के संसदीय बोर्ड के सचिव नड्डा भाजपा के संगठनात्मक चुनाव संपन्न होने तक कार्यकारी अध्यक्ष रहेंगे और ऐसे संकेत हैं कि वह शाह का स्थान ले सकते हैं। नड्डा (58) को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई थी जहां भाजपा ने 80 सीटों में से 62 सीटें हासिल की थी। 
तीन बार विधायक रहे नड्डा राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में स्वास्थ्य मंत्री थे। पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती छह जुलाई से सदस्यता अभियान शुरू करेगी। इस प्रक्रिया के पूरी होने में कुछ महीने लग सकते हैं जिसका मतलब है कि पार्टी इस वर्ष हरियाणा, झारखंड और महाराष्ट्र में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव शाह और नड्डा के नेतृत्व में लड़ सकती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + 15 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।