रांची : भारतीय जनता पार्टी रांची महानगर के कार्यकर्ता अल्बर्ट एक्का चौक पर वेंकैया नायडू के उपराष्ट्रपति पद में बड़ी अंतर से जीत की खुशिया मनाई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच लडडू बांटी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रांची महानगर मनोज मिश्रा ने की। इस अवसर पर खादी ग्रामोधोग के अध्यक्ष संजय सेठ, महानगर महामंत्री के. के. गुप्ता, संजय जायसवाल, वरुण तिवारी, तुषार विजयवर्गीय, विष्णुदेव प्रसाद, गोपाल सोनी, रमेश, विकास, संजीत सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।