Beed Crime News: महाराष्ट्र के बीड़ जिले के पिंपलनेर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां हिवरापहाड़ी गांव में ऐसी घटना हुई, जिसे सुन रूह कांप जाएगी। इस गांव में एक 17 वर्ष की शादीशुदा युवती को उसके घर से अगवा किया गया और फिर उसके साथ दरिंदगी की गई। आरोपियों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, उन्होंने अत्याचार करने के बाद पीड़िता को गांव की सार्वजनिक चावड़ी (चौपाल) के खंभे से बांधकर फरार हो गए। इस घटना ने ग्रामीणों में आक्रोश पैदा कर दिया है और महिला सुरक्षा को लेकर भी कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आइए जानते हैं, क्या है पूरा मामला…
घर से अगवा कर किया दुष्कर्म
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता 10 मार्च की रात को अपने पति के साथ घर में सो रही थी। गर्मी ज्यादा होने की वजह से घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी मौके का फयदा उठकर गांव के ही वैभव गीताराम पटेकर नामक युवक रात को करीब 3:00 बजे उनके घर में घुस गया। उसने पहले पीड़िता का मुंह दबाया और उसे जबरदस्ती नदी के किनारे ले गया। वहां आरोपी ने युवती के साथ बलात्कार किया।
पीड़िता को खंभे से बांधकर आरोपी फरार
आरोपी ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़िता को गांव के बीचों-बीच स्थित चावड़ी (चौपाल) पर ले गया और वहां उसे एक खंभे से बांध दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता रात भर बेहोशी की हालत में वहीं बंधी रही।
ग्रामीणों ने आगे पीड़िता ने लगाई मदद की गुहार
सुबह जब चौपाल के पास सारे गांव वाले जमा हुए, तो सब ये दृश्य देखके चौंक गए। पीड़िता ने रोते हुए गांव वालों से मदद के लिए गुहार लगाई। शुरुआत में कोई भी पीड़िता की मदद के लिए आगे नहीं आया। अंत में सरपंच और पीड़िता के रिश्तेदारों ने वहां पहुंचकर उसे खंभे से खोला। घटना के बाद से सदमे में डूबी पीड़िता दो दिन बाद हिम्मत जुटाकर परिवार के साथ थाने पहुंची और वहां अपनी आपबीती सुनाई।
आरोपी वैभव पटेकर गिरफ्तार
पिंपलनेर पुलिस ने इस मामले में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी वैभव पटेकर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, वहां से उसे 17 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कह कि जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी मिली, हमने तुरंत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के बयान के आधार पर जांच चल रही है। आरोपी फिलहाल पुलिस कस्टडी में है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।























