सरकार की योजनाओं के पीछे पंडित दीनदयाल का मानव दर्शन : CM शिवराज - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

सरकार की योजनाओं के पीछे पंडित दीनदयाल का मानव दर्शन : CM शिवराज

शिवराज ने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल एक कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक, भारत माता के सच्चे पुजारी और भारतीय संस्कृति के उपासक थे।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीनदयाल के व्यक्तित्व और कृतित्व पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पंडित दीनदयाल एक कुशल संगठक, राष्ट्रवादी विचारक, भारत माता के सच्चे पुजारी और भारतीय संस्कृति के उपासक थे। 
उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के लिए सारा देश उनका परिवार था। उनका कोई व्यक्तिगत परिवार नहीं था। वह बचपन से ही भारत माता की तपस्या और साधना में लग गए थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो योजनाएं बना रहे हैं और चला रहे हैं,  उसके पीछे पंडित दीनदयाल का एकात्म मानव दर्शन ही है। 
1601021574 shiv singh
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता दीनदयाल के बताएं मार्ग पर चलकर पीड़ित मानवता की सेवा में जुटें। पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लालघाटी स्थित पंडित दीनदयाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए पंडित दीनदयाल का पुण्य स्मरण किया। एकात्म मानव दर्शन के प्रणेता, जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश भर में कार्यक्रम हुए। 
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रऋषि, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मौलिक चिंतक और एक ऐसा आदर्श व्यक्तित्व थे, जिन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को आधारभूत दर्शन, एकात्म मानव दर्शन प्रदान किया। उन्होंने पूरा जीवन भारत माता के चरणों में और जनता की सेवा में समर्पित किया। 
उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी जो कुछ भी है उसके पीछे अगर सबसे बड़ा योगदान किसी का है तो वो वह कुशल संगठक पंडित दीनदयाल है। दीनदयाल रामायण की चौपाई ‘परहित सरिस धर्म नहीं भाई’ को मंत्र मानकर काम करते थे। उनके इसी मंत्र को साकार करते हुए बीजेपी कार्यकर्ता जनता के कल्याण के लिए लगातार काम कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।