Chandigarh: पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़ में अब टू कोच मेट्रो दौड़ेगी। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ प्रशासन और UMTA द्वारा MRTS में भेजे गए मेट्रोलाइट के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है। रेल इंडिया तकनीकी और आर्थिक सेवा ने कुछ टाइम पहले प्रस्तावित मेट्रो रूट की अलाइनमेंट में कुछ बदलाव किये हैं, जिसे सभी हितधारकों ने पास कर दिया है।
- ट्राइसिटी (पंचकूला-मोहाली और चंडीगढ़) में अब टू कोच मेट्रो दौड़ेगी
- UMTA द्वारा MRTS में भेजे गए मेट्रोलाइट के प्रस्ताव पर रोक लगा दी है
- प्रस्तावित मेट्रो रूट की अलाइनमेंट में कुछ बदलाव किये हैं
- जिसे सभी हितधारकों ने पास कर दिया है
शहर में अन्य विकल्पों पर भी प्रस्ताव
अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए संबंधित मंत्रालय भेजा जायेगा। ध्यान रहे कि केंद्र ने ट्राइसिटी मेट्रो के कार्यान्वयन के लिए गठित UMTA से मेट्रो के साथ ही शहर में अन्य विकल्पों पर प्रस्ताव भी मांगे थे, जिसमें एक प्रस्ताव मेट्रोलाइट भी था। इसी के अनुसार विशेष प्रकार की बसें मौजूदा सड़क संरचना पर चलाई जानी थीं लेकिन शहर पर अधिक यातायात होने के कारण सरकार ने इस प्रस्ताव पर रोक लगाई है। अब ट्राइसिटी में मेट्रो कोच का सिस्टम बनाया जायेगा।
पहले चरण में 70.04 किलोमीटर ट्रैक पर तीन रूट प्रस्तावित
इस परियोजना के पहले चरण में 70.04 किलोमीटर ट्रैक पर तीन रूट प्रस्तावित हुए हैं जिसके अंदर 66 स्टेशन बनाएं जाएंगे। सरकार के अनुसार इन स्टेशनों को 2034 तक बना कर पूरा कर लिया जायेगा। इस प्रोजेक्ट में लगभग 19 हजार करोड़ की लागत आने की उम्मीद है। इसके अलावा इस प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड नेटवर्क को लेकर राइटस और यूटी के अधिकारी डीपीआर पर काम कर रहे हैं, जिसे मंत्रालय को दिया जायेगा।


Download Android App
Download iOS App





