मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन पर धरसीवां मंडल के ग्राम धनेली में मनाया गया हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के मौके पर मंडल धरसीवा में हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल धरसीवा द्वारा “हितग्राही संपर्क एवं सम्मान अभियान” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महतारी बंधन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों से संपर्क कर उनका सम्मान किया गया एवं उन्हें शासन की योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

Chhattisgarh News : सरकार की प्रतिबद्धता

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शकुंतला दिलेंद्र सिंह (जनपद अध्यक्ष) एवं जनपद प्रतिनिधि दिलेंद्र सेन उपस्थित रहे। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में संचालित जनहितकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है।

की गई उत्तम स्वास्थ्य की कामना

कार्यक्रम के संयोजक कार्यकर्ता योगेश साहू और बूथ अध्यक्ष निर्मल श्रीवास भी रहे। कार्यक्रम संयोजक योगेश साहू ने कहा माननीय मुख्यमंत्री के प्रतिबद्धता के कारण आज छत्तीसगढ़ प्रदेश सुशासन है और ऐसा जन नेता छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। इस अवसर पर दीपक निषाद, तुषार साहू, टिकेंद्र साहू, ज्ञानेंद्र साहू, हरीश महंत, द्रोण साहू, कान्हा, विजय साहू सहित अन्य कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं प्रदेश की निरंतर प्रगति की कामना की गई।

यह भी पढ़ेंएआई समिट में नग्न प्रदर्शन कांग्रेस की भारत को अपमानित करने की एक सोची-समझी साजिश : किरण देव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।