LPG संकट में काम आएंगे ये 6 फूड्स, गैस की किल्लत के बीच बस एक उबाल में खाना तैयार

India LPG Crisis Kitchen Tips

India LPG Crisis Kitchen Tips: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच चल रही जंग का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। देश में कई जगहों पर LPG सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित होने की खबरें आ रही हैं। कई जगहों पर सिलेंडर के दाम बढ़ने की वजह से अफरा-तफरी मची हुई है। अब अगर ऐसे में घर पर गैस सिलेंडर कम बचा है या LPG की कमी की वजह से किचन चलाना मुश्किल हो रहा है, तो हम आपको कुछ फूड्स बताते हैं जिन्हें आप बहुत कम गैस में आसानी से पका सकते हैं।

इन फूड्स को बनाने में सिर्फ एक पानी का उबाल आना काफी होता है। ये फूड्स न सिर्फ गैस बचाएंगे, बल्कि ये सेहत के लिए भी हेल्दी हैं। आइए जानते हैं उन फूड्स के बारे में

India LPG Crisis Kitchen Tips: 7 गुणकारी भोजन

1. ओट्स (Oats)

Oats
Oats (Source: Social Media)

अगर आपको सुबह हल्का और हेल्दी नाश्ता करना है, तो आप ओट्स बना सकते हैं। ओट्स बनाने के लिए पानी या दूध को एक बार उबालें और उसमें अपने हिसाब से ओट्स डालकर 2-3 मिनट पकाएं। कुछ ही देर में ओट्स पककर तैयार हो जाता है। इसमें आप अपनी पसंद के फ्रूट्स और ड्राई फ्रूट्स या फिर सब्जियां मिलकर और हेल्दी बना सकते हैं। इस डिश को बनाने में आपकी गैस कम खर्च होगी।

2. उपमा (Upma)

Upma
Upma (Source: Social Media

सूजी का उपमा कम गैस में भी बनकर तैयार हो जाता है। इसे बनाने के लिए अगर सूजी भुनी हुई है, तो उसे उबले हुए पानी में डालकर कुछ मिनट उबाल लें। हल्का नमक, राई, करी पत्ता और सब्जियां डालकर कुछ मिनट पका लें। उपमा हल्का और स्वादिष्ट होता है, सुबह के नाश्ते के लिए ये बेस्ट है।

यह भी पढ़ें: उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगी यह Punjabi Style Masala Bhindi, यहां देखें आसान रेसिपी

3. दलिया (Dalia)

Dalia
Dalia (Source: Social Media

दलिया हेल्दी-टेस्टी और कम गैस में पकने वाला भोजन है। इसे बनाने के लिए उबले हुए पानी में दलिया डालकर कुछ मिनट पकने दें, जब ये नरम हो जाएं तो आप इसे नमकीन या मीठा दोनों तरह से बना सकते हैं। इसमें आप नमक, हल्दी और सब्जियां डालकर नमकीन दलिया तैयार कर सकते हैं। अगर मीठा खाने का मन हो, तो दूध और चीनी डालकर बना सकते हैं।

4. पोहा (Poha)

Poha
Poha (Source: Social Media

पोहा भी जल्दी बनने वाली डिश है, इसे बनाने में ज्यादा गैस खर्च नहीं होती। पोहे को हल्का धोकर इसे उबलते हुए पानी के भाप में कुछ मिनट रखें। जब ये नरम हो जाएं तो इसको कढ़ाही में राई, हरी मिर्च और प्याज का तड़का लगाकर बना सकते हैं।

5. खिचड़ी (Khichdi)

Khichdi
Khichdi (Source: Social Media

अगर पेट भरने के लिए कुछ अच्छा ऑप्शन चाहिए, तो आप खिचड़ी बना सकते हैं। आप चावल, दाल या सब्जियां डालकर मसाले के साथ कुकर में उबाल सकते हैं। इसमें नमक, हल्दी और तो घी डालकर स्वाद को बढ़ा सकते हैं। खिचड़ी हल्की और हेल्दी डिश है, इसे कम गैस में पकाने के लिए बेस्ट ऑप्शन माना जा सकता है।

6. इंस्टेंट सूप (Instant Soup)

Instant Soup
Instant Soup (Source: Social Media

गैस की कमी है, तो इंस्टेंट सूप भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए बस पानी उबालें और उसमें सूप पाउडर मिला दें। कुछ ही मिनट में गरमा-गरम और स्वादिष्ट सूप बनकर तैयार हो जाता है। ये कम समय में बन जाता है और पेट भी भर जाता है।

यह भी पढ़ें: Odisha में LPG की किल्लत… होटल और रेस्टोरेंट इंडस्ट्री पर मंडराया खतरा, केंद्र सरकार से लगाई मदद की गुहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।