Texas Oil Refinery Explosion: अमेरिका के टेक्सास राज्य के पोर्ट आर्थर शहर में स्थित वैलेरो ऑयल रिफाइनरी में सोमवार रात बड़ा धमाका हुआ। एक इंडस्ट्रियल हीटर में हुए जोरदार धमाका हुआ के बाद आग भड़क गई। काले धुएं का गुबार आसमान में फैल गया। धमाका इतनी तेज था कि आसपास के लोगों के घर हिल गए। यह हादसा ‘वलेरो एनर्जी’ की रिफाइनरी में हुआ, जो रोजाना 380,000 बैरल तेल को प्रोसेस करने की क्षमता रखती है। ये रिफाइनरी अमेरिका की सबसे अहम तेल रिफाइनरी केंद्रों में से एक है।
Texas Oil Refinery Explosion: धमाके के बाद ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश

धमाके के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शहर के कुछ हिस्सों में, खासकर पश्चिमी इलाके के लोगों के लिए ‘शेल्टर-इन-प्लेस’ का आदेश जारी किया गया। लोगों को कहा गया है कि वो अपने घरों में रहें और खिड़कियां और दरवाजे पूरी तरह बंद रखें ताकि धुएं और जहरीली गैसों से बचा जा सके।
अब तक प्रशासन की तरफ से किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं की है। वलेरो एनर्जी ने भी इस घटना पर तत्काल कोई बयान जारी नहीं किया है। आपातकालीन टीमें मौके पर मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
Texas Oil Refinery Explosion: ईंधन उत्पादन के मुख्य केंद्र ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी पर हमला

पोर्ट आर्थर की ‘वलेरो एनर्जी’ रिफाइनरी अमेरिका के ‘गल्फ कोस्ट’ रिफाइनिंग नेटवर्क का अहम हिस्सा है, जो देश के कुल ईंधन उत्पादन में बड़ी हिस्सेदारी रखता है। ऐसे में इस रिफाइनरी में कामकाज रुकने से इलाके में ईंधन की आपूर्ति पर असर पड़ सकता है।






















