पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया

कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओ ने गुरुवार को शोक व्यक्त किया।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और हिमाचल प्रदेश के छह बार के मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई नेताओ ने गुरुवार को शोक व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वीरभद्र सिंह का लंबा राजनीतिक जीवन रहा जो प्रशासनिक और विधायी अनुभवों से भरा हुआ था। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और लोगों की सेवा की। उनके निधन से दुखी हूं। परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं।’’


राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीरभद्र सिंह के निधन पर को शोक जताया और कहा कि उनका राजनीतिक करियर लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह के निधन की खबर सुन कर दुखी हूं। छह दशक के उनके राजनीतिक करियर में मुख्यमंत्री और सांसद के तौर पर उनकी भूमिकाएं हिमाचल प्रदेश के लोगों की सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता जाहिर करती हैं। परिवार एवं समर्थकों के प्रति संवेदनाएं।”

कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा और कई अन्य कांग्रेस नेताओं ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुख जताया और राज्य के विकास में उनके योगदान को याद किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘वीरभद्र सिंह जी सही मायनों में एक कद्दावर नेता थे। जनता और कांग्रेस की सेवा करने की उनकी प्रतिबद्धता आखिर तक अनुकरणीय रही। उनके परिवार और मित्रों के प्रति मेरी संवेदना है। हम उनकी कमी महसूस करेंगे।’’


प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘राजनीति में विशालकाय पर्वतों-सा कद रखने वाले और देवभूमि हिमाचल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री वीरभद्र सिंह जी के निधन से हम सबको एक अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रीचरणों में स्थान दें। विनम्र श्रद्धांजलि।’’


हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘हमारे मित्र, छह बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह जी के देहांत के समाचार से मन व्यथित है। अच्छे इंसान एवं स्नेही व्यक्तित्व वाले वीरभद्र जी से मेरे निजी संबंध थे। परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं। भावभीनी श्रद्धांजलि।’’

जयराम ठाकुर, भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया। ठाकुर ने ट्वीट कर कहा, ‘‘देवभूमि हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे वरिष्ठ नेता आदरणीय वीरभद्र सिंह जी के निधन का समाचार हम सबके लिए बेहद दुःख देने वाला है। हिमाचल के लिए यह एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं होगी। हिमाचल के विकास में उनका योगदान अनुकरणीय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जाएगा।’’


ठाकुर ने कहा कि वीरभद्र सिंह का मजबूत मनोबल, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्ट कार्य सदैव प्रेरणादायक रहेंगे। 

उन्होंने कहा, ‘‘भगवान उनकी पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकग्रस्त परिवार एवं प्रशंसकों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।’’ इस बीच, भाजपा के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा, शिमला के सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप और भाजपा के हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भी वीरभद्र सिंह के निधन पर शोक जताया है।
अंतिम दर्शन के लिए होली लॉज में रखा गया वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर
वीरभद्र सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शिमला के लोअर जाखु इलाके में स्थित होली लॉज में उनके आवास में रखा गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के राकेश सिंह समेत कई नेता और सिंह के प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पहुंचे।
हिमाचल प्रदेश सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के सम्मान में गुरुवार को राज्य में तीन दिवसीय शोक की घोषणा की। आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह का लंबी बीमारी के बाद गुरुवार तड़के निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में उन्होंने तड़के 3.40 बजे अंतिम सांस ली। अधिकारी ने बताया कि आठ से लेकर 10 जुलाई के बीच किसी आधिकारिक मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − 13 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।