हैदराबाद से एक हैरान कर देनी वाली खबर सामने आई है। वहां पर एक शख्स ने नगर निगम के अधिकारियों के होश उड़ा दिए। ये शख्स बार-बार नगर निगम से शिकायत कर रहा था कि उसके घर पर सांप है और उसे पकड़ने के लिए किसी को भेजा जाए। व्यक्ति की अपील और बार-बार शिकायत करने के बावजूद भी नगर निगम की तरफ से कोई भी उसके घर सांप पकड़ने नहीं आया।
ऐसे में उस शख्स ने ऐसा कदम उठाया, जिसके बारे में सुनकर एक बार के लिए आप ही दंग रह जाएंगे। नगर निगम के अधिकारियों की नजरअंदाजी से परेशान होकर आखिर में उस शख्स ने खुद ही सांप पकड़ लिया। इतना ही नहीं वो शख्स सांप पकड़ने के बाद उसे लेकर सीधे नगर निगम के दफ्तर लेकर पहुंच गया। वहां जाकर उसने सांप को सीधे अधिकारियों के टेबल पर छोड़ दिया।
A resident released a snake in the GHMC ward office at Alwal, Hyderabad after officials failed to respond to his complaint. The snake had entered his home during the rain.
Imagine how compelled he must have been that he had to take this step.#TwitterTillu constantly extols… pic.twitter.com/lXgcpA3kir
— Vikram Goud (@VikramGoudBJP) July 26, 2023
नगर निगम के ऑफिस में सांप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सांप दफ्तर की टेबल पर पड़ा हुआ है और वहां से निकलने की फिराक में है। इतना ही नहीं, उसी समय दफ्तर में कई लोग मौजूद हैं जो सांप से दूरी बना रहे हैं। वीडियो में टेबल पर रखे सांप की लंबाई की बात करें तो वो लगभग 5 फीट लंबा है। इसके अलावा सांप को पकड़ने वाला शख्स अधिकारियों से बहस करता भी दिखाई दे रहा है।
इस विडियो को बीजेपी के नेता विक्रम गौड़ ने शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा है, ‘हैदराबाद के अलवल में नगर निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे थे। इसके बाद एक शख्स सांप को पकड़कर GHMC के वॉर्ड ऑफिस में पहुंचा और सांप को वहीं छोड़ दिया। ये सांप बारिश के दौरान उसके घर में घुस गया था।’ विक्रम गौड़ का द्वारा शेयर किए इस वीडियो पर अभी तक नगर निगम की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।