International Womens Day 2024 : अक्सर आपने लोगों को ऐसा कहते हुए सुना ही होगा कि एक स्त्री ही ईंटों के मकान को घर बनाती है। वो स्त्री घर की नींव होती है जो अपने प्रेम, समर्पण और त्याग से घर की तमाम जिम्मेदारियों को और अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाती है। कामकाजी होने के बावजूद भी परिवार के सभी सदस्यों की छोटी से छोटी जरूरतों का ध्यान रखती है। लेकिन उसके इतने प्रेम, त्याग और समर्पण के लिए हम कभी भी उस स्त्री को शुक्रिया (International Womens Day 2024) नहीं कहते और ना ही ये बताते है कि आखिर हमारी जिंदगी में उसकी क्या कीमत हैं।
आपके जीवन में भी बहन, पत्नी, मां, दोस्त के रूप में बहुत सी स्त्रियां होंगी जो कि आपके लिए ‘सुपर वुमन’ होंगी, जिन्होंने आपके और आपके जीवन के लिए बहुत कुछ किया होगा, लेकिन शायद बहुत बार आपको इस बात का अहसास भी न हुआ हो। अपनी जिंदगी में ऐसी ही महिलाओं (International Womens Day 2024) को शुक्रिया कहने का ये स्पेशल दिन है अंतरराष्ट्रीय वुमन्स डे (International Women’s Day) जो हर साल 8 मार्च को सेलिब्रेट किया जाता है।
अगर आज आप भी इस स्पेशल मौके पर अपने जीवन की खास महिलाओं को जो कि आपके लिए ‘सुपर वुमन’ है, महिला दिवस की शुभकामनाएं (International Womens Day 2024) देना चाहते हैं, तो यहां दिए जा रहे मैसेज, कोट्स, शायरी के जरिए दे सकते हैं और उन्हें स्पेशल फील करवा सकते हैं।
यहां देखिए International Womens Day 2024 के लिए Wishes…
- जन्म देती है तुम्हें, तुम्हें हर बला से बचाती है.
जो तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सजदे करती है,
वह नारी कहलाती है.
Happy Women’s Day 2024 - मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो,
जीवन के हर सुख-दुख में शामिल है वो,
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो,
नमन है उन सब नारियों को,
जीवन के हर मोड़ पर हमारा साथ देती हैं वो.
Happy Women’s Day
- नारी है सदा खुद की आभारी, नारी नहीं है नर की जिम्मेदारी
नारी का सदा करो सम्मान, रखो उसकी प्रतिष्ठा का ध्यान
Happy Women’s Day 2024 - हर घर की नींव कहलाती है,
महिला घर को परिवार बनाती है
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं - नारी ही शक्ति है नर की
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिले
Happy Women’s Day 2024
- जब आप एक आदमी को शिक्षित करते हैं,
तब सिर्फ एक आदमी शिक्षित होता है,
लेकिन जब आप एक औरत को शिक्षित करते हैं,
तब एक पीढ़ी शिक्षित होती है…
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं - आंचल में ममता लिए हुए,
नैनों से आंसु पिए हुए,
सौंप दे जो पूरा जीवन,
फिर क्यों आहत हो उसका मन
Happy Women’s Day 2024
- दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने मे गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने मे गुजर गई,
जिस घर मे मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उम्र उस घर को सजाने मे गुजर गई.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं
- नारी एक मां है उसकी पूजा करो
नारी एक बहन है उसका स्नेह करो
नारी एक भाभी है उसका आदर करो
नारी एक पत्नी है उसका प्रेम करो
नारी एक औरत है उसका सम्मान करो
Happy Women’s Day 2024
- हर दुःख दर्द सह कर वो मुस्कुराती है,
पत्थरों के दीवारों को औरत ही घर बनाती है.
Happy Women’s Day 2024 - कुछ लोग कहते हैं कि औरत का कोई घर नहीं होता,
लेकिन सच तो ये है कि औरत के बिना कोई घर नहीं होता.
Happy Women’s Day
- मुस्कुराकर, दर्द भुलाकर
रिश्तों में बंध गई थी दुनिया सारी
हर पग को रोशन करने वाली
वो शक्ति तुम्हीं हो नारी
Happy Women’s Day 2024
- हर दिन होना चाहिए नारी के नाम,
क्योंकि बिना रुके करती है वो हर काम.
क्यों कहती है दुनिया कि नारी कमजोर हैं,
आज भी नारी के हाथों में घर चलाने की डोर है.
Happy Women’s Day 2024 - जो जन्म देती है, जो मौत से बचाती है,
जो आगे बढ़ाती है, वो औरत कहलाती है.
Happy International Women’s Day
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।