PM मोदी और नेतन्याहू ने तीन मूर्ति चौक पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Summary :

NULL

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू छह दिन की यात्रा पर भारत पहुंच गए हैं बेंजामिन नेतन्याहू का विमान दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरा, जहां प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

पीएम मोदी ने पहले इजरायली पीएम से हाथ मिलाया फिर दोनों नेता गले मिले, बेंजामिन नेतन्याहू के साथ उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू भी आयीं हैं।

एयरपोर्ट के बाद दोनों प्रधानमंत्री तीन मूर्ति चौक पहुंचे, जहां उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कुछ मिनट का मौन रखा। आपको बता दें कि नेतन्याहू के भारत आने से पहले ही दिल्ली के तीन मूर्ति चौक और तीन मूर्ति मार्ग का नाम बदल दिया गया था। अब इसे तीन मूर्ति हाइफा चौक और तीन मूर्ति हैफा मार्ग के तौर पर जाना जाएगा। हाइफा इजराइल के एक शहर का नाम है।

नेतन्याहू आज से 19 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे। नेतन्याहू के दौरे से पहले 15 साल पहले इजरायल के तत्कालीन पीएम ऐरल शेरॉन ने 2003 में भारत का दौरा किया था। पीएम मोदी के पिछले साल जुलाई में हुए इजरायल दौरे के दौरान नेतन्याहू ने मोदी का किसी धार्मिक गुरु जैसा स्वागत किया था।

गौरतलब है कि इस्राइल के हाइफा शहर में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान शक्तिशाली ओट्टोमन साम्राज्य से शहर की रक्षा करते हुए भारतीय सैनिक शहीद हुए थे। पीएम मोदी जब इजराइल के दौरे पर गये थे तब उन्होंने हाइफा शहर में स्मारक पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी।  इसके बाद ही तीन मूर्ति हाइफा चौक और तीन मूर्ति मार्ग का नया नाम तीन मूर्ति हाइफा मार्ग औपचारिक रूप से हो जाएगा। भारत के तीन राज्यों (जोधपुर, हैदराबाद और मैसूर) से इजरायल में भेजे गए सैनिकों के नाम पर तीन मूर्ति चौक का नाम रखा गया था।

नेतन्याहू की यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब भारत और इजरायल अपने राजनयिक संबंधों की 25वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जुलाई 2017 में इजरायल की यात्रा पर गए थे और अब नेतन्याहू भारत की यात्रा पर आ रहे हैं। मोदी और नेतन्याहू का दिल्ली में पहला स्टॉप तीन मूर्ति स्मारक पर होगा। यहां दोनों प्रधानमंत्री करीब एक 100 साल पहले हुए हाइफा के युद्ध में लड़ी 3 भारतीय रेजिमेंट की याद में पुष्प अर्पित करेंगे।

पीएम मोदी और नेतन्याहू के बीच 15 जनवरी को द्विपक्षीय वार्ता हागी। इसके बाद नेतन्याहू राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से भेंट करेंगे। 15 जनवरी को पीएम मोदी और नेतन्याहू दूसरे भारत इजरायल सीईओ फोरम की बैठक में हिस्सा लेंगे। नेतन्याहू की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात का भी कार्यक्रम है। 16 जनवरी को प्रधानमंत्री नेतन्याहू रायसिना डायलॉग में भाग लेंगे।

17 जनवरी को उनका गुजरात में कृषि क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र जाने का कार्यक्रम है। 18 जनवरी को नेतन्याहू मुंबई जाएंगे जहां उनका कारोबार संबंधी बातचीत का कार्यक्रम है। पिछले तीन सालों में दोनों देशों के बीच काफी उच्च स्तरीय आदान प्रदान हुए हैं। सबसे पहले तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी इजरायल गए थे और इसके बाद इजरायली राष्ट्रपति रेवलीन भारत आए थे।

जनवरी 1992 में दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद संबंध काफी मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच कृषि, जल, अंतरिक्ष, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, आंतरिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग काफी घनिष्ठ हुए हैं। इजरायल के सहयोग से भारत के 11 राज्यों में कृषि संबंधी 28 उत्कृष्ठता केंद्र स्थापित हुए हैं। दोनों देशों के बीच संबंधों में जल और कृषि एक महत्वपूर्ण आयाम बनकर उभरा है।

देश और दुनिया का हाल जानने के लिए जुड़े रहे पंजाब केसरी के साथ।

Desk Team