2. यूपी में भी कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण आदि के नाम पर जिस प्रकार से सरकार व पुलिस न्यायपालिका को नज़रअन्दाज़ करके काम कर रही हैं वह द्वेषपूर्ण ही नहीं बल्कि कानून के राज का मज़ाक है। कानून के राज के लिए मनमानी नहीं बल्कि कानूनी प्रक्रिया के तहत ही सजा सुनिश्चित होनी चाहिए।
— Mayawati (@Mayawati) April 13, 2022
भावना से कार्रवाई करने का लगाया आरोप
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार अपराधयों के मन में कानून के प्रति भय पैदा करने के लिए बुलडोजर से अवैध संपत्तियों को ढहाने का अभियान चला रही है। इसका असर पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश में भी पड़ा है। इसके तहत वहां की शिवराज सरकार भी सामाजिक शांति एवं सौहार्द्र को नुकसान पहुंचाने वालों के ठिकानों पर बुलडोजर का इस्तेमाल कर रही है। मायावती ने इस तरह की घटनाओं का संदर्भ लेते हुए भाजपा की राज्य सरकारों पर बदले की भावना से कार्रवाई करने का आरोप लगाया।
हाल ही में हुई घटनाओं पर भी बोली बसपा प्रमुख
बसपा प्रमुख ने एक अन्य ट्वीट में कहा, पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?
1. पहले राजस्थान तथा फिर उसके बाद खासकर मध्यप्रदेश व गुजरात आदि राज्यों में जिस प्रकार से शान्ति एवं सौहार्द बिगाड़ने वाली हिंसक घटनाएं हुई हैं और जिसके बाद सरकार द्वारा प्रथमदृष्टया बदले की कार्रवाई की गई है वह सही कदम नहीं। क्या इसी प्रकार के उदाहरणों से ’नया भारत’ बनेगा?
— Mayawati (@Mayawati) April 13, 2022