अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- नाउम्मीदी की शिकार हो चुकी है यूपी की जनता - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, कहा- नाउम्मीदी की शिकार हो चुकी है यूपी की जनता

सपा अध्यक्ष ने कहा कि कैसी अजीब बात है कि सत्ता में बैठे सब एक दूसरे को चोर बता रहे हैं। हरदोई सांसद कहते है उनका वेंटीलेटर के लिए दिया गया पैसा गायब हो गया है। उन्नाव में पुलिस भाजपा विधायक को अवैध कब्जा करने वाले का साथी बता रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टा (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता मानसिक रूप से नाउम्मीदी की शिकार होती जा रही है। अखिलेश ने रविवार को जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में रामराज्य की बातें करते हैं जबकि हकीकत में राज्य में जंगलराज के बदतर हालात हैं। आए दिन हत्याएं, लूट, अपहरण के कांड हो रहे हैं। अब तो सत्तारूढ़ दल भाजपा के विधायक के नाम से भी फोन पर पांच लाख रूपए की रंगदारी मांगे जाने की खब़र है। जिला मंत्री का नाम अपहरण कांड में गूंजता है। भाजपा नेता अनैतिक व्यापार में लगे दिखाई देते हैं। पार्टी विद डिफरेंस का इससे बदतर उदाहरण और क्या हो सकता है।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि कैसी अजीब बात है कि सत्ता में बैठे सब एक दूसरे को चोर बता रहे हैं। हरदोई सांसद कहते है उनका वेंटीलेटर के लिए दिया गया पैसा गायब हो गया है। उन्नाव में पुलिस भाजपा विधायक को अवैध कब्जा करने वाले का साथी बता रही है। भाजपा राज में संरक्षित अपराधियों के हौसले बुलन्द हैं। भ्रष्टाचार का माडल चर्चा में है। नगर निगम लखनऊ के मुख्य अभियंता को ठेकेदार धमकाता है। उसकी पैरवी नगर की मेयर करती और नगर आयुक्त को उसके लिए पत्र लिखती है। इन दिनों मेयर, नगर आयुक्त गुटों में उठापटक हो रही हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना काल में न तो सीमाएं सुरक्षित हैं और नहीं कारोबार या रोजगार। अर्थव्यवस्था में भारी गिरावट दर्ज है। बैंक डूब रहे हैं, जमा राशि पर ब्याज घटता जा रहा है। परेशान हाल लोग अपने पीएफ से पैसे निकालने को मजबूर हैं। श्रमिक विस्थापन के दौर में कई लोगों ने अपने करीबियों को खोया है। भाजपा की राज्य सरकार के कुशासन और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। गरीबों और कमजोर वर्ग के हित में उसकी कोई योजना नहीं चल रही है। अब स्थिति यह है कि राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को त्योहार के मौके पर भी वेतन नहीं दे पा रही है। 
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी कल्याण निगम में ढाई साल से अधिक समय से कर्मचारियों को वेतन नहीं बंटा है। 15 कर्मचारी मौत के मुंह में समा चुके हैं। जल निगम और सीऐंडडीएस में चार महीने से 20 हजार कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार ने घायलों को समय से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के लिये 108 एम्बूलेंस सेवा शुरू की थी। 
प्रसूताओं के लिए 102 एम्बूलेंस सेवा थी। इनके चालकों को न तो समय से वेतन बंट रहा है और नहीं निर्धारित वेतन राशि दी जाती है। भाजपा सरकार की जनस्वास्थ्य विरोधी नीति के चलते 108 102 एम्बूलेंस सेवाएं चौपट हो गई हैं। समय से वे उपलब्ध नहीं होती हैं। चालक दल में असंतोष है जिसे मरीज को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को अपने नाकामों के विज्ञापन पर करोड़ खर्च करना अच्छा लगता है। महोत्सवों के नाम पर जनता की गाढ़ कमाई लुटाने में भी कतई परहेज नहीं है। किसान, नौजवान उपेक्षित हैं। ऐसी किंकर्तव्यविमूढ़ सरकार से किसी को उम्मीद नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।