मेष (ARIES) : आपकी कार्यक्षमता को देेखकर सहकर्मी आपसे प्रभावित रहेंगे। गृहणियां रसोई का कार्य करते समय अग्नि एवं बिजली संबंधी उपकरण से सावधानी बरतें, चोट लगाने का भय है। शाम के समय किसी मित्र के साथ जरूरी काम से नजदीकी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृष (TAURUS) : अपने वर्तमान जीवन शैली में बदलाव लाएं। शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी जांच हो सकती है। नए रोग उत्पन्न होने की आशंका बन सकती है। विद्यार्थी एवं अध्ययनरत युवा वर्ग को परिश्रम के अनुरूप उचित परिणाम मिल सकते हैं। वाहनादि से सावधानी बरतें।
मिथुन (GEMINI) : यदि आज के दिन घर परिवर्तन के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए शुभ है। परिवार के किसी सदस्य के वैवाहिक संबंधी निर्णय बहुत सोच-समझकर लें, क्योंकि जल्दबाजी में लिए गए निर्णय पछतावे का कारण बन सकता है। किसी अजनबी से मेल-मिलाप न बढ़ाएं।
कर्क (CANCER) : आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पारिवारिक वातावरण सुखमय रहेगा। संतान का कुछ नकारात्मक रवैया मानसिक कष्ट दे सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी बुद्धि कौशल द्वारा किया गया कार्य सफल रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
सिंह (LEO) : कार्यक्षेत्र में आज व्यावसायिक गतिविधियां धीमी रहेंगी। खर्च पर नियंत्रण रहेगा। महिलाएं परिवार में कोई विशेष मांगलिक कार्य संपन्न कर सकती हैं। तकनीकी व विज्ञान के अध्ययन से जुड़े लोगों को शोध संबंधी कार्यों में सफलता मिलेगी।
कन्या (VIRGO) : सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अध्ययन के कार्य में रुचि उत्पन्नहोगी। धन-धान्य की वृद्धि होगी। किसी पूर्व परिचित मित्र का सहयोग रुके हुए कार्य में गति दिलाएगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं।
तुला (LIBRA) : आज कारोबार के क्षेत्र में किसी भी प्रकार के जोखिम भरे कार्य न करें। अपने महत्वपूर्ण कागजातों को संभालकर उखें उच्चाधिकारी द्वारा जांच-परख हो सकती है। मेडिकल के विद्यार्थियों की कोई प्रोजेक्ट पूर्ण होने पर प्रभाव एवं बर्चस्व बढ़ेगा।
वृश्चिक (SCORPIO) : किसी कल्याणकारी संस्था के प्रति आपका विशेष लगाव रहेगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की मदद करने से आत्मीय सुख मिलेे मिलेगा। राजकीय सेवा में कार्यरत कर्मचारी किसी प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा सम्मानित हो सकते हैं। धनलाभ के उत्तम योग हैं।
धनु (SAGITTARIUS) : घर के किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर परिवारजनों के साथ योजनाएं बनेंगी। आपसी सहमति से किसी मांगलिक एवं मनोरंजन संबंधी योजना बन सकती है। बाहर निकलते समय जेबकतरों से सावधान रहें, धन चोरी होने का भय है।
मकर (CAPRICORN) : आज भाग्य का सितारा प्रबल होकर आपके रुके हुए कार्यों को गति प्रदान करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। महिलाएं बैंकिंग क्षेत्र में पैसे का लेन-देन करते समय नियम एवं शर्तों को भलीभांति पढ़ लें।
कुम्भ (AQUARIUS) : कार्यक्षेत्र में हर काम आसान तरीके से हो, यह अपेक्षा रखना आपको तकलीफ दे सकता है अतः कार्यों की रूपरेखा बनाकर विस्तारपूर्वक करें। कर्मचारियों और सहयोगियों के बीच अपने स्वभाव व व्यवहार में नरमी लाएं। इससे रिश्ते मजबूत होंगे।
मीन (PISCES) : पति-पत्नी साथ मिलकर घर की जिम्मेदारियों की बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर किसी नकारात्मक प्रवृत्ति के व्यक्तियों से बहस हो सकती है। बीपी एवं डायबिटीज के मरीज लापरवाही न करें अन्यथा समस्या बन सकती है।