मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) किसी असाइनमेंट को तय सीमा में पूरा करने में कामियाब होंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। गृहणियों को घर के काम में मदद मिल सकती है। कहीं यात्रा पर जाने में परेशानियां हो सकती हैं। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- पीच।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) कार्यक्षेत्र पर चीजें आपके पक्ष में होगी। आर्थिक स्थिति को लेकर सतर्क रहें। सेहत में सुधार होगा। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। कोई आपकी भावनाओं को समझेगा। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- गाढ़ा लाल।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र पर उतावलेपन से बचें। आज के दिन फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार के लोग आपके विचार से सहमत होंगे। पढ़ाई में सफलता के योग हैं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- बोटल ग्रीन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) कार्यक्षेत्र पर सीनियर्स को प्रभावित करने में कामियाब होंगे। किसी चीज में निवेश करते समय अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। किसी चीज़ को लेकर तनाव महसूस कर सकते हैं। जरूरत के समय कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- गुलाबी।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) करियर के लिए दिन अच्छा है। व्यवसाय में नए मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलकर अच्छा महसूस करेंगे। यात्रा पर जाना आपके लिए थैरिपी का काम करेगा। किसी प्रॉप्रर्टी की खरीददारी कर सकते हैं। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- गाढ़ा पीला।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) पैसा वापिस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र पर काम को लेकर सक्रिय रहें। आज के दिन फिट और ऊर्जावना महसूस करेंगे। नए घर की सजावट कर सकत हैं। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- हल्का नीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) सोच समझकर ही किसी चीज़ में निवेश करें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। किसी प्रॉप्रर्टी की मरम्मत कराना लाभदायक साबित होगा। अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) कार्यक्षेत्र पर सभी आपकी तारीफ करेंगे। आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी। अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी करीबी के साथ बाहर जाना पसंद नहीं आएगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 15, शुभ रंग- चॉकलेट।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) किसी चीज में निवेश करना नऊायदे का सौदा साबित होगा। अपने पुराने कांटेक्ट से अच्छे संबंध बनाने की कोशिश करें। सेहत के लिए दिन अच्छा है। किसी समारोह में जाकर नए कांटेक्ट बनेंगे। किसी प्रॉप्रर्टी से लाभ मिलेगा। पढ़ाई में ज़्यादा मेहनत की ज़रूरत है। शुभ अंक- 4, शुभ रंग- नीला।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) करियर के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी बीमारी में सुधार होगा। पुराने दोस्तों से मिलने के लिए दिन अच्छा है। किसी तीर्थयात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। पढ़ाई में मेहनत करते रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक- 6, शुभ रंग- टरक्वॉइश।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) कार्यक्षेत्र पर चीजें पक्ष में रहेंगी। खरीददारी करते समय सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। परिवार में किसी समारोह का आयोजन कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ें एक दूसरे को समझेंगे। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- गुलाबी।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए फि जूल खर्च से बचें। कार्यक्षेत्र पर कुछ समस्याएं हो सकती हैं। सेहत के लिए दिन अच्छा है। प्रॉप्रर्टी के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- लाइट ग्रे।