मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल)
व्यावसायिक व व्यक्तिगत जीवन के लिए अच्छा समय है। कार्यक्षेत्र में आपकी परफोरमेंस की तारीफ होगी। छात्रों के प्रदर्शन में सुधार होता जा रहा है। घरेलू विवाद से बचने की कोशिशें सफल रहेंगी। फिट व ऊर्जावान महसूस करेंगे। शुभ अंक- 18, शुभ रंग- भूरा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई)
काम के दबाव के कारण छुट्टियों का प्रोग्राम कैंसिल होगा। योग व ध्यान लगाने से तरोताज महसूस करेंगे। छात्रों को अपने पढ़ने के तरीके में बदलाव लाने होंगे। अचानक किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। लव लाइफ रॉकिंग रहेगी। शुभ अंक- 3, शुभ रंग- पीच।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून)
आपकी लोकप्रियता में चार चांद लग रहे हैं। सोशल नेटवर्किंग का फायदा होगा। प्रोपर्टी में निवेश हेतु शुभ दिन है। बड़े बुजुर्गों की सेहत की चिंता बनी रह सकती है। प्रेम प्रस्ताव अस्वीकार हो सकता है। करियर संबंधित अपनी क्षमताओं को बढ़ाएं। शुभ अंक- 7, शुभ रंग- हल्का लाल।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई)
कार्यक्षेत्र में अधूरे काम की जवाबदेही बनेगी। लव प्रपोजल रिजेक्ट हो सकता है। संबंध सुधारने की कोशिश रंग नहीं ला रही है। कोई आपके घर रहने आ सकता है। युवा जातकों को वाहन सावधानी से चलाना होगा। दिनचर्या का बदलाव सेहत के लिए अच्छा रहेगा। शुभ अंक- 17, शुभ रंग- कथई।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त)
प्रोफेशनल कोर्स कर रहे जातकों की मुश्किलें दूर होंगी। छात्रों के लिए समय कुछ प्रतिकूल ही बना रहेगा। उन्हें अपना फोकस व मेहनत बढ़ानी होगी। दूसरों को अपनी छवि खराब करने का मौका ना दें। रोमांस में रोमांच बना रहेगा। ट्रैफिक नियमों के पालन में कौताही सही नहीं। शुभ अंक- 5, शुभ रंग- गहरा गुलाबी।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर)
छात्रों को रात दिन एक करने की जरूरत है। करियर संबंधित मामलों में सलाह लेना सही रहेगा। किसी स्पोर्टस इवेंट में भाग लेने का मौका मिलेगा। स्टेमिना बढ़ाने की कोशिश में लगे रहेंगे। व्यावसायियों को खास प्रेजेन्टेशन की तैयारी में लगना होगा। शुभ अंक- 22, शुभ रंग- भूरा।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर)
अपने कारोबार के विस्तार में सऌफल रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिल सकती है। गृहणियों की योजनाएं विफल हो सकती हैं। प्राथमिकता तय करते हुए काम करें। धनवर्षा के योग बने रहेंगे। निवेशों से लाभ होगा। पुरानी बीमारियों से निजात मिलेगी। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- तोतिया हरा।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर)
दिन बिना किसी अफरा-तफरी के गुजरेगा। हर कोई आपके संवेदनशील रवैये से प्रभावित होगा। परिवार आपकी खुशियों का हिस्सा बनने से कतराएगा। किसी फंक्शन का निमंत्रण ना मिलने से निराशा होगी। फिटनेस को लेकर नए प्रयोग करने की सोचेंगे। शुभ अंक- 1, शुभ रंग- मेजेंटा।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर)
काम के सिलसिले में विदेश यात्रा के संयोग बन रहे हैं। सेमिनार के दौरान आपके लिए तालियां बजेंगी। छात्रों का तनाव बढ़ता दिख रहा है। करियर चुनने में दुविधा महसूस हो सकती है। थोड़ा समय पढ़ाई से ब्रेक लेने में कोई हर्ज नहीं। फेवरेट पास्टटाइम में तल्लीन रहेंगे। शुभ अंक- 2, शुभ रंग- इंडिगो।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)
छात्रों के खर्चे बढ़ते दिख रहे हैं। विदेश यात्रा के प्रबल योग बने हुए हैं। प्रेम संबंध के लिए भाग्यशाली समय है। सेहत साथ निभा रही है। काम की देरी के कारण सीनियर के सामने पेशी हो सकती है। किसी से कोई वादा ना करें। दिनचर्या में बदलाव की सलाह नहीं है। शुभ अंक- 9, शुभ रंग- पीला।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी)
कार्यक्षेत्र मे विरधाभास होगाए सतर्क रहें। छात्रों की उम्मीदें पूरी ना होने के संकेत हैं। जीवनसाथी के साथ विवाद की स्थिति उभर सकती है। किसी पर भी आंख बंद कर भरोसा ना करें। लेन देन में सावधानी बरतें। धार्मिक यात्रा के योग हैं। शुभ अंक- 8, शुभ रंग- वॉयलेट।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च)
क्रिएटिव कामों से जुड़े लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी। फ्रीलांस कर रहे जातकों को लिए कमाई का समय है। धन संबंधी मामलों में अनुशासन बरतने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में मैन मैनेजमेंट का रोल अदा करना पड़ेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। शुभ अंक- 11, शुभ रंग- कथई।