लुधियाना : पंजाब की आर्थिक राजधानी के नाम से विख्यात महानगर लुधियाना के इंडस्ट्री एरिया फोकल प्वाइंट स्थित फेस 5 में आज सुबह-सवेरे अचानक आग लगने की खबर मिली है। यह आग रोजी स्पिनिंग मिल की फैक्ट्री में लगी थी जहां बड़े पैमाने पर बड़े पैमाने पर धागा बनाया जाता है। यहां लगी भयंकर आग की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हुई है, 2 अन्य मजदूर बुरी तरह झुलस गए है, जिन्हें लुधियाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल करवाया गया है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाडिय़ों के कर्मचारियों को भारी मशक्कत के बाद भभकती आग को काबू पाया गया। इसी बारे में जानकारी देते अगिन शमन विभाग के अधिकारी सृष्टि नाथ ने बताया कि फैक्ट्री मालिक को भी जानकारी नहीं थी कि उसके मजदूर फैक्ट्री के अंदर है। फिलाहल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रविवार तडक़े 4 बजे अचानक आग लग गई। यार्न का स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैली। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग को काबू पाया। इस हादसे में एक मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि फैक्ट्री में आग लगी तो दो मजदूर अंदर ही सोए हुए थे। आग लगने के बाद एक मजदूर वहां से भाग निकला और अपनी जान बचा ली। मिल में काफी माल एवं मशीनरी जलकर स्वाहा हो गई है।
फायर बिग्रेड के कर्मचारियों को आग बुझाने के लिए दो घंटे लगे। मिल में आग किसी वजह से लगी है, अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है। आग बुझाने के बाद फैक्ट्री का गेट बंद कर दिया गया और किसी भी व्यक्ति को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। चौकी कंगनवाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
– सुनीलराय कामरेड