असम में बाढ़ के कारण में स्थिति नाजुक बनी हुई है और राज्य में इसके कारण मरने वालों की संख्या 70 के पार हो गयी है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भीषण बाढ़ के कहर से जूझ रहे राज्य के लोगों के साथ एकजुटता दिखाते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं से पीड़तों की मदद का आग्रह किया है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘ पूरा देश असम के साथ है। असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे।’’ उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से बाढ़ पीड़तों की मदद का आग्रह किया और कहा, ‘‘ कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि पीड़तों की हर संभव मदद का हाथ बढ़यें।’’
पूरा देश असम के साथ है।
असम के लोग अपने हिम्मती स्वभाव से इस मुसीबत का डटकर सामना कर रहे हैं और इस आपदा से उबर आयेंगे।
कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील है कि हर संभव मदद का हाथ बढ़ायें। pic.twitter.com/FZ9SnM1FZK
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 18, 2020
उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें बाढ़ के कहर के दृश्यों में असम के ग्रामीण पानी मे डूबे इलाकों से अपने सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की तरफ जाते नजर आ रहे है।