हैदराबाद: वैश्विक उद्यमिता शिखर सम्मेलन (जीईएस) में पीएम नरेंद्र मोदी और इवांका ट्रंप ने रोबोट ‘मित्र’ का बटन दबाकर जीईएस का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि देश के विकास के लिए महिला सशक्तिकरण काफी अहम है। नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिला को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। इनकी तरक्की से ही देश और समाज की तरक्की संभव है। पीएम मोदी ने कहा कि सातवीं शताब्दी में दार्शनिक गार्गी हुई।
रानी अहिल्याबाई होल्कर और रानी लक्ष्मीबाई ने अपनी जमीन बचाने के लिए बहादुरी से लड़ाइयां लड़ी। भारत में महिलाओं का इतिहास काफी मजबूत रहा है। हमारे देश के मंगल अभियान जैसे अंतरिक्ष कार्यक्रम में महिलाओं की काफी अहम भूमिका रही है। कल्पना चावला और सुनीता विलियम्स दोनों ही भारतीय मूल की महिलाएं है जो अमेरिकी स्पेस मिशन का हिस्सारही है। हैदराबाद शहर में साइना नेहवाल, पीवी सिंधु और सानिया मिर्जा जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ी रही हैं। हम शहरी और ग्रामीण निकायों में एक तिहाई महिलाओं का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित कर रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा जो भी समय से आगे का सोचेंगे उन्हें दुनियापागल ही समझेगी, लेकिन आज के आंत्रप्रेन्योर्स को इससे घबराना नहीं चाहिए। उन्हेंसाहस के साथ आगे बढ़ना चाहिए। मोदी ने कहा उनकी सरकार का स्टार्टअप इंडिया प्रोग्राम आंत्रप्रेन्योर्स की मदद करने के लिए बनाया गया है। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहाकि सरकार ने व्यावसायिक माहौल को बेहतर बनाने के कई उपाय किए हैं और इसी का नतीजा हैकि व्यापार सुगमता की रैंकिंग में भारत ने लंबी छलांग लगाई है। तेलंगाना के चंद्रशेखर राव, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी मौजूद थीं।