पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक भरत प्रसाद सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा कि भरत सिंह का जाना हमारा अपूरणीय क्षति है।
राज्यसभा सांसद अखिलेश सिंह ने भरत सिंह के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की। उपनेता विजय शंकर मिश्रा ने कहा कि वे जिन्दा दिल व्यक्तित्व के धनी थे। युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार ने कहा कि ये हमारे व्यक्तित्व की क्षति है। भरत सिंह सामाजिक व्यक्ति थे। कांग्रेस पार्टी के लिए दिये गये योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
दुर्गा प्रसाद, सुजीत कुमार सिन्हा, आलोक हर्ष, श्रीमती रेणु सिंह, शीला कुशवाहा, आजमी बारी,डा. रामायण यादव ने शोक व्यक्त किया।स्मरणीय हो कि भगत सिंह जी का पटना के रूबन अस्पताल में अंतिम सांस ली। सिर्फ दो दिन पूर्व इनकी पत्नी का भीनिधन हुआ था। पुत्र अस्पताल में भर्ती है। भरत बाबू कांग्रेस के कद्दावर नेता थे। ये 1985-90 तक लालगंज के विधायक रहे। वे कोरोना संक्रमित थे सभी लोगों ने अश्रुमय श्रद्घांजलि अर्पित किये।