बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक ने भी गोपालगंज जिले की हथुआ सीट से नामांकन भरा है। इसके साथ ही उन्होंने विधायक बनने के आलावा मुख्यमंत्री पद की दावेदारी ठोंक दी है। उन्होंने कहा, विधायक बनने के बाद वह सीएम भी बन सकते हैं।
वंचित समाज पार्टी की तरफ से नामांकन करने वाले अभिनंदन ने कहा, वह इस सीट से जीतकर बिहार का सीएम बनने का प्रयास करेंगे। जनता के बीच जाएंगे। उनके पैर छुएंगे। विकास की लड़ाई लड़ेंगे। अमीरी और गरीबी के फासले को दूर करेंगे।
पीएम मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पिछले लोकसभा चुनाव में लखनऊ सीट से राजनाथ सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था। मूल रूप से वह यूपी के सहारनपुर जिले के रहने वाले हैं। उनका ससुराल गोपालगंज के फुलवरिया प्रखंड के सवनाहा गांव में है, जहां ससुराल में उन्हें नववरसा की जमीन मिली हुई है। यही रहते है।
बता दें, समाज कल्याण मंत्री रामसेवक सिंह भी हथुआ विधानसभा सीट से ही 4 बार से विधायक बनते आ रहे हैं। इस बार वे 5वीं बार जीत दर्ज करने के लिए चुनाव मैदान में है। जदयू की यह परम्परागत सीट रही है। यहां पिछली बार हम से महाचन्द्र सिंह दूसरे नम्बर पर थे।