बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। आए दिन वो अपनी या अपने परिवार की तस्वीरें भी फैंस के साथ शेयर करते रहती है। वैसे इन दिनों करीना फैंस को हालातो की नाज़ुकता समझाने की पूरी कोशिश कर रही है। अभी तक देश पर से कोरोना का संकट टला नहीं है। ऐसे में बेबो ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज शेयर कर फैंस को मज़ेदार तरीके से बताया है कि कोरोना काल में क्या करना सबसे खतरनाक हो सकता है। करीना का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर अब ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है।
दरअसल, करीना कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर मुंबई पुलिस द्वारा के पोस्ट को शेयर किया है। जिसमें एक मीम के जरिए बताया गया है कि कोरोना काल में मास्क नीचे करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इस मीम में लिखा है- ‘अगर तुम मास्क नीचे Kareena तो बहुत Un-Saif सिचुएशन हो सकता हैं।’ इस मीम के जरिए लोगों को हंसाते हुए बड़ा सबक दिया गया है।
आपको बता दे, मुंबई पुलिस हमेशा से अपने अनोखे अंदाज में लोगों को जागरूक करने के लिए फेमस है। इस बार मुंबईकर को कोरोना से बचाने के लिए कमर कस चुकी मुंबई पुलिस ने कुछ मजेदार बॉलीवुड मीम्स शेयर किए हैं। मुंबई पुलिस की ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किए गए ये मीम्स लोगों के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स को भी काफी पसंद आ रहे हैं।
हाल ही में उनके सोशल मीडिया से कुछ मीम्स शेयर किए गए जिनमें देव आनंद, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, करीना कपूर खान और सैफ अली खान का जिक्र किया गया। जिसमें करीना को ये क्रिएटिविटी इतनी पसंद आई उन्होंने इसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी के रूप में शेयर कर दिया।
वैसे आपको बता दे, करीना कपूर ने इंस्टा स्टोरी में अपनी एक सेल्फी भी शेयर की थी। जिसमें उन्होंने लोगों को खास मैसेज दिया था कि “घर पर रहें, सुरक्षित रहें… और उम्मीद न खोये।” इस सेल्फी में करीना बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।