‘बिग बॉस 13’ फेम शहनाज़ गिल इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहीं हैं। शहनाज़ भी उन्हीं स्टार्स में से एक है जो हमेशा खबरों में बनी रहतीं हैं। सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहतीं हैं। शहनाज़ की फोटो और वीडियो से लेकर कोई भी छोटी-बड़ी खबर हमेंशा आग की तरह फैल जाती हैं। इसी बीच अब हाल ही में शहनाज़ का एक और वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल रहा है। इस वीडियो में शहनाज़ भीड़ से निकलते हुए स्टेज पर जाती हैं और इसी दौरान वहां मौजूद महिलाएं शहनाज़ का हाथ पकड़कर खींचने लग जाती हैं।
आपको बता दें ‘बिग बॉस 13’ की फेम ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही में ब्रह्मकुमारीज के साथ मंच शेयर करतीं हुई नज़र आईं। और इस दौरान मंच से शहनाज़ ने अपनी जिंदगी के बार में कईं तरह की बातें की। लेकिन मंच पर जाने से पहले शहनाज़ का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वो भीड़ के पास से गुजरती हुईं दिखाई दें रहीं हैं। इसी बीच शहनाज़ को वहां मौजूद औरतें खींचने लग जाती हैं।
जानकारी के अनुसार खबर है कि हाल ही में शहनाज़ दिल्ली के एनसीआर यानी गुरुग्राम में ब्रह्मकुमारी के एक कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। ये कार्यक्रम बच्चियों के इम्पावरमेंट के लिए किया गया था। और इसी कार्यक्रम से ही शहनाज़ गिल के कई फोटोज़ और वीडियोज़ वायरल हो रहे हैं। इस कार्यक्रम में पहुंची शहनाज़ गिल को सम्मानित भी किया गया। साथ ही एक वीडियो में वो पंजाबी गाने पर भी सभी के साथ डांस करती नज़र आ रही हैं। शहनाज़ के इस अंदाज की लोग खुलकर तारीफें करते नज़र आ रहें हैं। उनके फैंस शहनाज़ को खुश देखकर ‘स्ट्रोंग गर्ल’ कह रहें हैं।
साथ ही आपको बता दें हाल ही में शहनाज गिल को ब्रह्मकुमारी सिस्टर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था, जहां उनका लुक खूब सुर्खियों बटोर रहा है। दरअसल, शहनाज़ गिल ब्रह्मकुमारियों की तरफ से किया गया आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ब्रह्मकुमारी शिवानी के साथ अपनी फोटो भी शेयर की हैं। इन फोटोज़ में शहनाज़ सफेद रंग के अनारकली सूट और ब्लू रंग के दुपट्टे में दिखाई दे रही हैं। शहनाज़ ने ब्रह्मकुमारी शिवानी के साथ अपनी फोटो शेयर कर साथ में कैप्शन लिखा, “सोल सिस्टर”।
दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला की मां ब्रह्मकुमारी सिस्टर्स को फॉलो करती हैं। और सिद्धार्थ भी फॉलो किया करते थे। वहीं सिद्धार्थ और उनकी मां के ज़रिए ही अब शहनाज़ भी इन्हें फॉलो करने लगीं हैं। वो भी अब इनके साथ समय बिताती हैं।