Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के निर्देशन में बनी ‘धुरंधर 2’ आखिरकार दर्शकों के लिए रिलीज़ हो गई है। इस मच अवेटेड सीक्वल के पेड प्रीव्यू 18 मार्च को हुए थे और इसने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा दिया है। वैसे असल में, फ़िल्म ने एडवांस बुकिंग में ही बॉक्स ऑफ़िस के कुछ रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब जब फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, तो उम्मीद है कि यह और भी रिकॉर्ड तोड़ेगी। इसी बीच, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे, अल्लू अर्जुन, प्रीति ज़िंटा, विजय देवरकोंडा और अन्य सेलेब्स ने भी ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की है।
Dhurandhar The Revenge: फैंस ही नहीं बल्कि सेलब्स भी हुए Aditya Dhar के फैन

कार्तिक आर्यन ने की आदित्य धर की तारीफ

कार्तिक आर्यन ने भी धुरंधर 2 देखी और इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए गए एक पोस्ट के जरिए अपनी राय रखी। उन्होंने लिखा, “धुरंधर बहुत ही बेहतरीन है। आदित्य धर ने न भूलने वाला सिनेमैटिक एक्सपीरियंस दिया और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस भी तूफानी रही। फिल्म देखने लायक है।”
दोबारा फिल्म देखेंगी प्रीति जिंटा

एक्ट्रेस ने लिखा, “कल रात मैंने ‘धुरंधर 2’ देखी और मैं बस इतना ही कहना चाहूंगी कि, ‘बदला हो तो ‘धुरंधर’ जैसा, वरना हो ही नहीं।’
अल्लू अर्जुन ने की ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ

अल्लू अर्जुन की बात है, तो ‘पुष्पा 2’ के इस एक्टर ने भी रिलीज से पहले ने ‘धुरंधर 2‘ को देखने के बाद अपना रिव्यू एक्स पर शेयर किया, उन्होंने रणवीर सिंह, आर. माधवन और आदित्य धर की तारीफ़ की। उन्होंने लिखा,”अभी-अभी धुरंधर 2 देखी, देशभक्ति, वो भी पूरे स्वैग के साथ। एक ऐसी फ़िल्म जो हर देशभक्त को गर्व महसूस कराएगी, कई ऐसे पल जो तालियाँ बजवाने पर मजबूर कर देंगे – ज़बरदस्त! पूरी टीम को बधाई।
विजय देवरकोंडा भी हुए धुरंधर 2 के फैन

विजय ने एक्स पर लिखा, भारतीय सिनेमा और संस्कृति में कुछ बहुत बड़ा होने वाला है , 4 शब्द “भारत माता की जय!” पूरी कास्ट और क्रू को ढेर सारा प्यार और सम्मान। आदित्य धर एक कमाल के जीनियस हैं रणवीर सिंह पूरी तरह से धमाकेदार हैं। आर माधरन, अर्जुन रामपाल, सारा और जमील अंकल सभी ज़बरदस्त थे बैकग्राउंड स्कोर तो आग लगा देने वाला था धुरंधर द रिवेंज.”
धुरंधर 2 के बारे में

आदित्य के निर्देशन में बनी धुरंधर 2 को क्रिटिक्स, दर्शकों और मशहूर हस्तियों, सभी से ज़बरदस्त तारीफ़ मिली है। जियो स्टूडियोज और बी62 Studios के सहयोग से बनी यह फ़िल्म, 2025 की फ़िल्म धुरंधर का सीक्वल है। इसमें रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, दानिश इक़बाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अन्य कलाकार शामिल हैं।
Also Read: Dhurandhar 2 ने तोड़ा 113 साल के हिंदी सिनेमा का रिकॉर्ड, साउथ इंडस्ट्री की इन फिल्मों ने टेके घुटने

















