सोने चांदी के भाव में बंपर उछाल, चांदी 3 लाख के पार, जानें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today 20 Jan

Gold Silver Rate Today 20 Jan: वर्ष 2026 के पहले महीने जनवरी में ही सोने चांदी के भाव में ऐसी तेजी आई है कि सारे रिकॉर्ड धरे रह गए है। सोने के भाव में बंपर उछाल जारी है, वहीं तूफानी तेजी से बढ़ रही चांदी की चमक ने आज नया इतिहास रच दिया है। चांदी का भाव अब 3 लाख रुपये के पार पहुंच गया है। चांदी ने जनवरी महीने से ही सर्राफा बाजार में हलचल बढा रखी है और एक ही महीने में 65 हजार रुपये महंगी हुई है।

आज 20 जनवरी 2026 को राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड ₹1,46,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।  चांदी के भाव ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए है और 3 लाख के पार है। आइए जानते हैं, देशभर के बड़े शहरों क्या है सोने-चांदी के ताजा दाम।

Gold Silver Rate Today 20 Jan: 24, 18, 14 कैरेट सोने की कीमत (प्रति 10ग्राम)

Gold Silver Rate Today 20 Jan
Gold Silver Rate Today 20 Jan
सोना/चांदी कीमत (₹)
24 कैरेट सोना ₹1,46,400
22 कैरेट सोना ₹1,34,210
18 कैरेट सोना ₹1,09,840
चांदी ₹3,05,100

24 Carat Gold Rate Today: प्रमुख शहरों का ताजा भाव (Per 10 ग्राम)

Gold Silver Rate Today 20 Jan
Gold Silver Rate Today 20 Jan
शहर 24 कैरट सोना (आज) 22 कैरट सोना (आज) 18 कैरट सोना (आज)
लखनऊ ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
जयपुर ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
दिल्ली ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
पटना ₹1,46,300 ₹1,34,110 ₹1,09,740
मुंबई ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
अहमदाबाद ₹1,46,300 ₹1,34,110 ₹1,09,740
पुणे ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
कोलकाता ₹1,46,250 ₹1,34,060 ₹1,09,690
मेरठ ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840
लुधियाना ₹1,46,400 ₹1,34,210 ₹1,09,840

Silver Rate Today 20 Jan 2026: प्रमुख शहरों का ताजा रेट

Silver Rate Today 20 Jan 2026
Silver Rate Today 20 Jan 2026
शहर Silver Rate
लखनऊ ₹3,05,100
जयपुर ₹3,05,100
दिल्ली ₹3,05,100
पटना ₹3,05,100
मुंबई ₹3,05,100
अहमदाबाद ₹3,05,100
पुणे ₹3,05,100
कोलकाता ₹3,05,100
मेरठ ₹3,05,100
लुधियाना ₹3,05,100

Gold Silver Rate Rise Reason: कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण

Gold Silver Rate Today 20 Jan
Gold Silver Rate Today 20 Jan

ईरान में अशांति के साथ ही वेनेजुएला और ग्रीनलैंड से जुड़े तनावों के चलते भू-राजनीतिक जोखिमों को भी मांग के अतिरिक्त कारकों के कारण कीमतों में बदलाव जारी है। वहीं अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के टैरिफ पर फैसले से पहले डॉलर सूचकांक में अस्थिरता के कारण इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहने की उम्मीद है। मजबूत उछाल के बाद चांदी की कीमतें अल्प और मध्यम अवधि के औसत से काफी ऊपर बनी हुई हैं, जो खरीदारों के आक्रामक प्रभुत्व को दर्शाती हैं। आपूर्ति में कमी के बावजूद, सौर ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, AI, इलेक्ट्रॉनिक्स और सुरक्षित निवेश के रूप में औद्योगिक मांग के मजबूत तेजी आ रही है।

ALSO READ: चांदी ने रचा इतिहास, पहली बार भाव 3 लाख के पार, जानें क्यों आई बंपर तेजी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।