सालों मेहनत करने के बाद छात्र अपने पसंदीदा कॉलेज में जाने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देते हैं। और इस वक़्त दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रक्रिया अभी जारी है। और ये रजिस्ट्रेशन जल्द ही बंद भी होने वाला है। दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने से पहले अब CUET ,UG जैसे कई एग्जाम देने पड़ते हैं। जिसके बाद ही आपका नाम यूनिवर्सिटी एडमिशन में शार्ट लिस्ट हो पाता है। लेकिन अब आपके मन में एक सवाल उठ रहा होगा, की अगर आपने एंट्रेंस एग्जाम दे दिए हैं, तो उसके बाद एडमिशन लेने की प्रक्रिया क्या होती ? क्या आप भी इस बात से अनजान हैं की किसी भी दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे लिया जाता है? तब आपके लिए आजका ये लेख काफी महत्वपूर्ण रहेगा।
इन स्टेप्स के ज़रिये आप ले सकते हैं एडमिशन
अगर आप भी एंट्रेंस एग्जाम दे चुके हैं, और जानना चाहते हैं की एडमिशन कैसे लिया जाए ? तो आपको बता दें की एडमिशन के लिए कॉमन सीट अलॉटमेंट सिस्टम यानी CSAS पोर्टल लॉन्च किया है। जिस प्लेटफार्म पर जाकर आप यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए सक्षम हो जाएंगे। लेकिन सबसे पहले कापको किन्ही स्टेप्स को पार करना पड़ेगा। चलिए जानते हैं क्या है वो स्टेप्स ?
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए ugadmission.uod.ac.in पर जाना होगा।
- इस वेबसाइट पर जाते ही सबसे पहले आपको updates पर क्लिक करना होगा।
- updates पर क्लिक करने के बाद आप New Registration पर क्लिक कर सकते हैं।
- फिर मांगी हुई डिटेल्स को फिल करना है। जिसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया होगी।
- रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा, जिसके बाद आप DU UG Course Admission के लिए डायरेक्ट अप्लाई कर सकते हैं।