राजधानी दिल्ली में लगातार महिलाओं के साथ अपराध के मामले बढ़ते जा रहे है।इसी बीच दिल्ली सरकार के बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने का मामला सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।अब इस घटना के बाद सरकारी अमले हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिस आरोपी अधिकारी को जलद से जल्द गिरफ्तार करे- मालीवाल
आपको बता दें अब इस मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने सख्त कदम उठाते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। डीडब्लूसी अध्यक्ष ने पुलिस से पूछा है कि आखिर आरोपी अधिकारी को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया?बता दें स्वाति मालीवाल ने अपने नोटिस में कहा है कि दिल्ली में महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक के पद पर बैठे सरकारी अफसर पर बच्ची से यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है। दिल्ली पुलिस ने अभी तक आरोपी अधिकारी को गिरफ्तार नहीं किया है। अपने नोटिस में उन्होंने पुलिस से पूछा है जिसका काम बेटियों की सुरक्षा करना था, वही भक्षक बन जाए तो लड़कियां कहां जाएं! दिल्ली पुलिस आरोपी अधिकारी को जलद से जल्द गिरफ्तार करे।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ एक किशोरी से कई बार दुष्कर्म करने और उसे गर्भवती करने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को एक मामला दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया यह घटना उस समय की है जब 1 अक्टूबर, 2020 को पीड़िता अपने पिता के निधन के बाद किशोरी आरोपी और उसके परिवार के साथ उनके घर पर रह रही थी। इस मामले में आरोपी महिला एवं बाल विकास विभाग में उप निदेशक है। आरोपी ने नवंबर 2020 और जनवरी 2021 के बीच किशोरी से कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया। आरोपी की पत्नी पर गर्भ को समाप्त करने के लिए लड़की को दवा देने का भी आरोप है।