दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की प्रमुख स्वाति मालीवाल के नेतृत्व में औचक निरीक्षण के दौरान मध्य दिल्ली के दरियागंज इलाके में एक सार्वजनिक शौचालय में खुले में रखा लगभग 50 लीटर तेजाब जब्त किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। निरीक्षण बृहस्पतिवार रात को किया गया। मालीवाल ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह सार्वजनिक शौचालय में तेजाब पाये जाने पर कर्मचारियों और प्रबंधन को डांटती नजर आ रही हैं।
कल रात दरियागंज में टॉयलेट निरीक्षण में जो पाया उसे देख आप भी स्तब्ध रह जाएँगे। सेंट्रल दिल्ली के टॉयलेट में खुले में 50 लीटर #Acid पड़ा मिला। सोचो कितनी ज़िंदगीयां बर्बाद हो सकती थी। पुलिस को बुलाके तेज़ाब ज़ब्त करवाया। MCD से इसका जवाब लेंगे और दोषियों पर कार्यवाही होगी। pic.twitter.com/tFH9g6tg5M
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) April 7, 2023
मालीवाल ने हिंदी में ट्वीट किया, “कल रात दरियागंज में सार्वजनिक शौचालय निरीक्षण में जो पाया उसे देख आप भी स्तब्ध रह जाएंगे। मध्य दिल्ली के शौचालय में खुले में 50 लीटर तेजाब पड़ा मिला। सोचो कितनी जिंदगियां बर्बाद हो सकती थी। पुलिस को बुला कर तेजाब जब्त करवाया। हम दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से इसका जवाब लेंगे और दोषियों पर कार्रवाई होगी।”