नई दिल्ली : हरियाणा प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का दो दिन हरियाणा प्रवास का कार्यक्रम तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार योग दिवस के मौके पर रोहतक पहंचे गृहमंत्री अमित शाह ने हरियाणा की प्रदेश इकाई को अलर्ट कर दिया है। माना जाता है कि अमित शाह विधानसभा चुनाव तक हरियाणा पर अपना पूरा फोकस रखेंगे।
इस चुनाव में चेहरा मोदी का होगा रणनीति अमित शाह की और मेहनत मनोहरलाल खट्टर की। तभी जाकर अबकी बार 75 पार का सपना सच हो सकेगा। रोहतक में योग दिवस पर भी अमित शाह ने लगभग एक घंटे तक मुख्यमंत्री मनोहर लाल हरियाणा प्रभारी डा. अनिल जैन तथा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ राजनीतिक चर्चा की।
इस दौरान हरियाणा में कांग्रेस इनैलो, जजपा और बसपा के बीच चल रही महागठबंधन की चर्चाओं पर भी विचार-विमर्श किया है साथ ही पिछले कई दिनों से शिरोमणि अकाली दल द्वारा हरियाणा में 30 सीटें मांगने का भी मुद्दा उठा मगर राजीतिक सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस मुद्दे पर अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को इशारा कर दिया है कैसे चलना है।