हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह मतगणना शुरू हो गई। राज्य में सोमवार को मतदान हुआ था। इस चुनाव में भाजपा को दोबारा सत्ता में आने की उम्मीद है और अधिकतर एग्जिट पोल में भी पार्टी को आसान जीत मिलने की संभावना जताई गई है। हर विधानसभा क्षेत्र पर एक मतदान केंद्र बनाया गया है।
गुड़गांव के बादशाहपुर में मतदान केंद्रों की अधिक संख्या के मद्देनजर एक अतिरिक्त केंद्र भी बनाया गया है। राज्य में सोमवार को 68 प्रतिशत मतदान हुआ था जो 2014 विधानसभा चुनाव के हुए 76.54 प्रतिशत मतदान से कम है।
हरियाणा में विभिन्न राजनीतिक दलों से 105 महिलाओं सहित कुल 1,169 उम्मीदवार चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, जेजेपी के दुष्यंत चौटाला और इनेलो के अभय सिंह चौटाला शामिल हैं।
LIVE UPDATE :-
-भाजपा अध्यक्ष और ग्रह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर और प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की जनता का आभार जताया है।
-हरियाणा की गढ़ी सांपला किलोई विधानसभा सीट से जीते पूर्व मुखयमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा
-हरियाणा की उचाना कलां सीट से जेजेपी अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला चुनाव जीते। दुष्यंत ने यहां भाजपा प्रत्याशी प्रेमलता को 47452 वोटों से हराया है।
-अंबाला कैंट से भाजपा के उम्मीदवार अनिल विज 20165 वोटों से चुनाव जीते। विज ने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को हराया।
-NIT फरीदाबाद सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार नीरज शर्मा 3242 वोटों से चुनाव जीते। नीरज शर्मा ने करीबी मुकाबले में भाजपा के नगेंद्र भड़ाना को हराया।
-फरीदाबाद जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेसी उम्मीदवार आनंद कौशिक को 41713 वोटों से हराया।
-हरियाणा की सांपला गढ़ी से कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा की जीत हुई है। हुड्डा ने बीजेपी पर निर्दलीय विजयी प्रत्याशियों को धमकाने का आरोप लगाया है। हुड्डा ने कहा कि प्रशासन के जरिए बीजेपी निर्दलीय लोगों को अपने पक्ष में लेने के हथकंडे अपना रही है।
-आदमपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई भाजपा की सोनाली फोगाट को 29471 वोटों से हराकर चुनाव जीते।
-हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर करनाल विधानसभा सीट पर 41,950 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस के तरलोचन सिंह पीछे चल रहे हैं।
-हरियाणा के 90 सीटों में से अभी तक 46 के चुनाव परिणाम आए। भाजपा ने 21 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं। चरखी दादरी सीट से पहलवान बबीता फोगाट चुनाव हारीं।
-हरियाणा में मतगणना जारी है. राज्य की सभी 90 सीटों रुझान आ चुके हैं और कुछ के नतीजों भी आ गए है। बीजेपी 38 , कांग्रेस 34 , जेजेपी 10 और अन्य 6 सीटों पर आगे कहल रही है। कांग्रेस की ओर से पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव हार गए हैं। वही भाजपा को भी बड़ा झटका लगा है। हरियाणा सरकार के प्रमुख मंत्री कैप्टन अभिमन्यु हार गए है।
-हरियाणा के कैथल सीट से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार और मुख्य प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला चुनाव हार गए हैं।उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी बीजेपी के उम्मीदवार लीलाराम को जीत की बधाई देते हुए कहा कि उम्मीद है कैथल का विकास होगा। सुरजेवाला को सिर्फ 567 वोटों से हार मिली है।
-हरियाणा के पूर्व सीएम बीएस हुड्डा ने रोहतक में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव लड़े सभी दल मिलकर सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि जेजेपी हो या फिर आईएनएलडी सबको कांग्रेस के साथ आकर मजबूत सरकार बनानी चाहिए। हुड्डा ने सभी दलों से वादा भी किया है। उन्होंने कहा सभी दलों को समान मान-सम्मान मिलेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी प्रशासन के जरिए जीते हुए निर्दलीय लोगों को रोकने का काम कर रही है।हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने किसी के साथ को निभाया नहीं है और हमने सबका साथ निभाया है।
-हरियाणा बीजेपी के अध्यक्ष सुभाष बराला प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दिया है. वह रुझानों में काफी पीछे चल रहे थे।उन्होंने पार्टी को बहुमत न मिलने और अपनी हार की जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ दिया है। टोहाना में मिली करारी हार और हरियाणा में पार्टी के मन मुताबिक नतीजे ना आने के बाद जिम्मेदारी लेते हुए सुभाष बराला ने इस्तीफा दिया है।इससे पहले अमित शाह ने सुभाष बराला को पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए जोरदार फटकार भी लगाई थी।
-पहलवान और भाजपा उम्मीदवार बड़ौदा से योगेश्वर दत्त 3590 वोटों से चल रहे है पीछे
-दादरी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की बबीता फोगट 1410 वोटों से रही है पीछे
-हरियाणा विधानसभा चुनाव में अब तक प्राप्त रूझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने के चलते मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के आधिकारिक आवास पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मतगणना में भाजपा और कांग्रस के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। फरीदाबाद के सांसद किशन पाल गुर्जर ने कहा, मनोहर लाल खट्टर दिल्ली पहुंच चुके हैं और पार्टी हाई कमान से चर्चा कर रहे हैं।
दल का नाम विजयी आगे
भारतीय जनता पार्टी 12 26
कांग्रेस 8 26
जननायक जनता पार्टी 5 5
निर्दलीय 1 5
-हरियाणा के रुझानों में बीजेपी से बहुमत दिख रही है। इस बीच आलाकमान ने मनोहर लाल खट्टर को दिल्ली तलब कर लिया है। माना जा रहा है कि आगे की रणनीति पर चर्चा के लिए खट्टर को दिल्ली बुलाया जा रहा है। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी अपने तय कार्यक्रम रद्द कर सरकार बनाने पर चर्चा शुरू कर दी है।
–कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से बात की है और नवीनतम राजनीतिक परिस्थितियों का जायजा लिया है।
-तीसरे चरण की मतगणना के बाद करनाल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर 14030 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से आगे चल रहे हैं।
-जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला हरियाणा की उचाना कलां विधानसभा सीट से आगे हैं।
-पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और पिहोवा से भाजपा उम्मीदवार संदीप सिंह 1606 वोटों से आगे
-पहलवान और बड़ौदा सीट से भाजपा उम्मीदवार योगेश्वर दत्त 430 वोटों से आगे।
-जननायक जनता पार्टी के नेता राम कुमार गौतम आगे चल रहे है।
-कैथल विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला 5 वें दौर की मतगणना के बाद आगे चल रहे हैं।
– बीजेपी की दादरी से उम्मीदवार बबीता फोगाट आगे चल रही हैं। लेकिन नरनौद से बीजेपी के कैप्टन अभिमन्यु पीछे हो गए हैं। करनाल से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर लीड कर रहे हैं तो वहीं कैथल से कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला बीजेपी प्रत्याशी से पीछे हो गए हैं। वहीं, बीजेपी की स्टार प्रत्याशी और टिकटॉप स्टार सोनाली फोगाट भी पीछे चल रही हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दवा किया है। एक बार फिर राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार बनेगी।
– JJP के अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला बोले ना भाजपा, ना कांग्रेस 40 पार करेगी पार्टी, सत्ता की चाबी जेजेपी के हाथ में होगी।
-हरियाणा में कांग्रेस ने बाजी पलट दी है। अब तक कुल 90 सीटों में से 78 पर रुझान आ गए हैं। इनमें से 36 पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 33 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। जेजेपी भी अच्छा कर रही है और उसने अब 6 विधानसभा सीटों पर लीड ले ली है। जबकि तीन सीटों पर अन्य आगे चल रहे हैं।