प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित टिप्पणी के खिलाफ भाजपा ने की चुनाव आयोग से शिकायत, की खरगे पर कार्रवाई की अपील

BJP delegation meets EC over Kharge Remark

BJP Delegation Meets EC Over Kharge Remark : बुधवार, 22 अप्रैल को भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है. भाजपा ने शिकायत में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है. चुनाव आयोग के पास भाजपा अपनी शिकायत खरगे के प्रधानमंत्री मोदी को ‘आतंकी’ कहने वाली टिप्पणी को लेकर गई थी.

बता दें प्रतिनिधिमंडल का नेतृव संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू ने किया. उन्होएँ कहा कि वे इस टिप्पणी से दुखी हैं इसलिए इलेक्शन कमीशन से मिले.

BJP Delegation Meets EC Over Kharge Remark : क्या था मामला

दरअसल, तमिलनाडु में 23 फ़रवरी को चुनाव होने हैं. इसे लेकर राज्य में मल्लिकार्जुन खरगे प्रचार में जुटे थे. इस बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की. मल्लिकार्जुन खरगे प्रधानमंत्री को आतंकवादी बता दिया. इस बयार पर बवाल शुरू हो गया.

उन्होंने अपने बयान में कहा था, “ये लोग (AIADMK) मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वो एक आतंकवादी हैं. वो समानता में विश्वास नहीं करते. उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती. और इन लोगों का उनके साथ जुड़ना, इसका मतलब है कि वे लोकतंत्र को कमजोर कर रहे हैं.”

Complaint to the Election Commission: इलेक्शन कमीशन में शिकायत

BJP Delegation Meets EC Over Kharge Remark
BJP Delegation Meets EC Over Kharge Remark (Source: Social Media)

इस मामले को लेकर भाजपा का प्रतिनिधिमंडल आज इलेक्शन कमीशन से मिला. उन्होंने इलेक्शन कमीशन से लिखित शिकायत की. जिसमें उन्होंने खरगे पर सख्त कार्रवाई की मांग की.

बता दें शिकायतकर्ताओं में भाजपा के वरिष्ट नेता दिखाई दिए जिसमें. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन व कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल शामिल थे.

रिजिजू ने शिकायत करने के बाद, बाहर प्रेस में आकर कहा कि ‘खरगे ने पीएम मोदी को ‘आंतकी’ कहा. कांग्रेस ने पूरे देश का अपमान किया. पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. कांग्रेस पूरे देश से माफी मांगे. हमने चुनाव आयोग से अनुरोध किया है कि इस तरह से भाषा का इस्तेमाल करेंगे तो लोकतंत्र को कमजोर कर देंगे खरगे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. खरगे देश के लोगों से माफी मांगें.’

यह भी पढ़ेंपीएम मोदी पर खड़गे के आपत्तिजनक बयान से जनता दुखी: अरुण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।