‘भारत GI कॉफी’ के मुरीद हुए Sundar Pichai, चुस्की लेते ही की जमकर तारीफ, ‘इंडिया AI समिट’ से वायरल हुआ Video

Google CEO Sundar Pichai Viral Video

Google CEO Sundar Pichai Viral Video: राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में इन दिनों ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ चल रहा है। इस बीच एक दिलचस्प कॉफी मोमंट सुर्ख़ियों में आ गया है। समिट के दौरान गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने भारत GI कॉफी का स्वाद लिया। जैसे ही उन्होंने कॉफी की एक घूंट अंदर ली, मुंह से निकला- वाह! इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

क्या है ‘Bharat GI’?

Google CEO Sundar Pichai Viral Video
Bharat GI (Image- Social Media)

भारत सरकार ने ‘Bharat GI’ नाम से एक नई राष्ट्रीय पहल शुरू की है। जिसका मकसद है कि भारत के जियोग्रैफिकल इंडिकेशन (GI) टैग वाले प्रोडक्ट्स को दुनिया भर में पहचान मिल सके। इसे डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड (DPIIT) के तहत रखा गया है।

GI का टैग का मतलब है कि किसी प्रोडक्ट की पहचान उसकी भौगोलिक उत्पत्ति, खेती प्रक्रिया और टेस्ट की क्वालिटी से होती है। ये सिर्फ कॉफी तक सीमित नहीं है, इसमें चाय, मसाले और हस्तशिल्प भी शामिल हैं।

AI India Summit 2026 : सुंदर पिचाई ने की कॉफी की तारीफ

Google CEO Sundar Pichai Viral Video
AI India Summit 2026 (Image- Social Media)

AI समिट में सबसे पहले इस पहल के रूप में GI-tagged भारतीय कॉफी को पेश किया गया। सुंदर पिचाई ने Malabar Arabica और Monsooned Malabar जैसी भारत की प्रीमियम कॉफी टेस्ट किया। वीडियो में आप देख सकते हैं कि वो कॉफी पसंद कर रहे हैं और इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

Sundar Pichai Viral Video: पीयूष गोयल ने शेयर की वीडियो

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने एक्स पर भारत GI कॉफी लाउंज से सुंदर पिचाई की फोटो-वीडियो शेयर की है, जिसपर लिखा है, ‘जब SundarPichai यहां एक चुस्की लेने आ जाएं, तो पता चलता है कि यह सच में खास है! दुनिया आज भारत IG कॉफी के स्वाद के साथ भारत को भी Raise कर रही है।’ उनकी पोस्ट में ये भी कहा गया है कि ‘भारत GI’ पहल वर्ल्ड एक्सक्लूसिव है, यानी दुनिया के लिए ये एक अनोखी पेशकश है। इसके जरिए भारत की पारंपरिक गुणवत्ता, कला, तापमान, मिट्टी और समुदाय की मेहनत को अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाया जा रहा है।

इन देशों के प्रतिनिधयों ने भी चखा स्वाद भारत की GI कॉफी का स्वाद

Google CEO Sundar Pichai Viral Video
Google CEO Sundar Pichai Viral Video (Image- Social Media)

भारत की GI कॉफ़ी का स्वाद फ्रांस, जापान, फिनलैंड, पोलैंड, जर्मनी, नाइजीरिया, कजाकिस्तान, लिथुआनिया और बोत्सवाना आदि देशों के प्रतिनिधियों ने भी लिया।

यह भी पढ़ें: चैटजीपीटी और एंथ्रोपिक के CEO में बड़ी तकरार! AI Summit में नहीं मिलाया हाथ, Sam Altman ने खोला राज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।