‘हमें सहानुभूति नहीं, न्याय चाहिए…’, केतन के इंसाफ के लिए मां राखी अग्रवाल ने PM मोदी को लिखा भावुक ईमेल

Ketan Agarwal Mother Letter to PM Modi( credit social media)

Ketan Agarwal Mother Letter to PM Modi:  पुणे के फेमस केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, अब  केतन की मां राखी अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल भेजकर अपने बेटे के लिए न्याय की मांग की है। उन्होंने ईमेल में परिवार पर टूटे दुख के बारे में जिक्र करते  हुए दोषियों के खिलाफ जल्द और सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।

  • केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा अपडेट
  • केतन की मां राखी अग्रवाल ने PM मोदी को लिखा ईमेल
  • केतन को न्याय दिलाने के लिए की अपील

ईमेल में  राखी अग्रवाल ने कहा कि  उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि एक दिन उन्हें अपने बेटे के लिए इंसाफ मांगने के लिए PM मोदी को मेल लिखना पड़ेगा। वहीं उन्होंने उम्मीद जताई कि उनकी आवाज सरकार तक पहुंचेगी और उनके बेटे को जरूर न्याय मिलेगा। बता दें कि केतन की हत्या पुणे के पास लोनावला में स्थित लोहागढ़ किले पर हुई थी।

ईमेल में क्या बोलीं राखी अग्रवाल?

पीएम मोदी को भेजे अपमने  ईमेल में राखी अग्रवाल ने लिखा कि हर मां की तरह मैंने भी फ्यूचर को लेकर कई सपने देखे थे। वह चाहती थीं कि उनका बेटा शादी करे, अपना परिवार बसाए और खुशहाल जीवन बिताए। लेकिन किस्मत ने उनसे उनका बेटा हमेशा के लिए उनसे छीन लिया। उन्होंने आगे लिखा कि जिस बेटे के  साथ जिंदगी के खूबसूरत पल बिताने का सपना देखा  था, उसी बेटे की चिता को अग्नि देना उनके जीवन का सबसे बड़ा दुख बन गया।

केतन के दादा की मौत का भी किया जिक्र 

राखी अग्रवाल ने अपने ईमेल में आगे बताया कि  केतन की मौत के बाद पूरा परिवार बिखर सा गया है।  घर का हर हिस्सा उन्हें अपने बेटे की याद दिलाता है। उसका कमरा, उसके कपड़े, उसकी फोटो  और उससे जुड़ी हर छोटी-बड़ी चीज आज भी उनकी आंखों में आँशु ला देती है।  उन्होंने कहा कि समय जरूर तेजी से आगे बढ़ रहा है , लेकिन एक मां के दिल का दर्द कभी कम नहीं हो सकता। हर दिन और हर रात उन्हें अपने बेटे की कमी का एहसास होता है।

इसके साथ ही राखी अग्रवाल ने ईमेल में  केतन के दादा की मौत का भी जिक्र किया। उन्होंने लिखा कि  केतन की मौत का सदमा उसके दादा भी सहन नहीं कर पाए। कुछ ही दिनों बाद उनका भी निधन हो गया। उन्होंने लिखा कि परिवार ने बहुत कम समय में दो पीढ़ियों को खो दिया। पहले बेटे की हत्या हुई और फिर पोते के गम में दादा ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।  इस दुख ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

‘हमें दया नहीं, सिर्फ इंसाफ चाहिए’

अपने ईमेल में राखी अग्रवाल ने साफ शब्दों में कहा कि हमें किसी भी तरह की सहानुभूति या विशेष मदद नहीं चाहिए।  उनकी सिर्फ एक ही मांग है कि जिन लोगों ने उनके बेटे की जान ली है, उन्हें कानून के मुताबिक कड़ी से कड़ी सजा मिले।

उन्होंने कहा कि उनका बेटा अब कभी वापस नहीं आ सकता, लेकिन अगर दोषियों को सख्त सजा मिलेगी तो समाज में यह संदेश जाएगा कि अपराध करने वालों को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाता।

जांच और सुनवाई में तेजी लाने की मांग

वहीं राखी अग्रवाल ने ईमेल में  पीएम मोदी से अपील करते हुए कहा कि  इस केस को नॉर्मल  केस समझकर फाइलों में दबाकर न छोड़ दिया जाए। उन्होंने कहा कि केतन केवल एक केस नंबर नहीं था, बल्कि किसी का बेटा, पोता और भाई था। उनके लिए वह पूरी दुनिया था। उन्होंने लिखा कि हर रात बेटे की फोटो देखकर वह यही प्रार्थना करती हैं कि एक दिन उन्हें यह कहने का मौका मिले कि उनके बेटे को आखिरकार न्याय मिल गया।

ईमेल के अखिरि में  उन्होंने  पीएम  से अनुरोध किया कि इस मामले की जांच और कोर्ट में सुनवाई बिना किसी अनावश्यक देरी के पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि दोषियों को जल्द सजा मिलनी चाहिए ताकि परिवार को न्याय मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि एक दुखी मां की पुकार पीएम  तक जरूर पहुंचेगी और सरकार इस मामले में उचित कदम उठाकर उनके बेटे को इंसाफ दिलाएगी।

कैसे हुई थी केतन अग्रवाल की हत्या

बता दें कि 26 वर्षीय  केतन अग्रवाल  की 18 जून को पुणे जिले के लोहागढ़ किले के पास एक घाटी में गिरने से मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस ने इस मामले को दुर्घटना  करार देते हुए  केस दर्ज किया था, लेकिन बाद की जांच में  ये  सुनियोजित का मामला निकला।

इस मामले  में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी का नाम सामने आया। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस की जांच में सामने आया  कि  दोनों ने साजिश के तहत लोहागढ़ किले की सैर के दौरान केतन को चट्टान से धक्का देकर उसकी हत्या की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।