प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘डिवाइडर इन चीफ’ बताने वाली मशहूर अमेरिकी मैगजीन ‘टाइम’ ने लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को मिली जीत के बाद मैगजीन बैकफुट पर आ गई है। चुनाव के परिणाम आने के बाद मैग्जीन ने अपने एक आर्टिकल में नरेंद्र मोदी को देश को जोड़ने वाला बताया है।
टाइम मैगजीन ने हेडलाइन के साथ अपनी एक रिपोर्ट प्रकाशित की है। रिपोर्ट की हेडलाइन में लिखा है ‘मोदी हैज यूनाइटेड इंडिया लाइक नो प्राइम मिनिस्टर इन डिकेड्स। यानी दशकों में जो कोई अन्य प्रधानमंत्री नहीं कर सका, उस तरह नरेंद्र मोदी ने भारत को जोड़ दिया।

मैग्जीन में ये आर्टिकल मनोज लाडवा ने लिखा है, जिन्होंने 2014 में Narendra Modi For PM का कैंपेन चलाया था। मनोज प्रधानमंत्री की चुनाव प्रचार टीम का हिस्सा रह चुके हैं। चुनाव से पहले मशहूर अमेरिकी मैग्जीन टाइम (एशिया एडिशन) ने पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में अपनी राय रखी थी जिसके अनुसार भारत में मोदी के खिलाफ कोई बेहतर विकल्प नहीं है।
मैगजीन की रिपोर्ट में कहा गया है कि पीएम मोदी न सिर्फ सत्ता में वापस आने में कामयाब रहे, बल्कि उन्होंने अपने समर्थन को भी बढ़ाया है। यहीं नहीं पीएम मोदी विभाजक रेखाओं और जातीगत मतभेदों को पाटने में भी सफल रहे हैं। लेखक मनोज लडवा ने अपनी रिपोर्ट में पीएम मोदी की जीत की वजह पिछड़ी जाति से होना बताया है।
मोदी ने नवीन पटनायक को दी बधाई, केंद्र के पूर्ण सहयोग का दिया आश्वासन
उन्होंने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पीएम मोदी देश के गरीबों के लिए बनाई गईं नीतियों की वजह से दोबारा देश की सत्ता पर आने में कामयाह हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की नीतियों की वजह से न सिर्फ हिंदू बल्कि अल्पसंख्यक समूदाय के लोग भी काफी हद तक गरीबी से बाहर निकलने में सफल रहे हैं।
गौरतलब है की 10 मई को मशहूर अमेरिकी मैगजीन टाइम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए ‘डिवाइडर-इन-चीफ’ शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद टाइम के इस कवर पर दुनियाभर में बवाल मच गया था।


Download Android App
Download iOS App



