असम के मुख्यमंत्री हेमंता बिस्वा सरमा ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के यूपी, बिहार और दिल्ली वाले बयान को लेकर कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर निशाना साधा है। सीएम सरमा ने ट्वीट करके कहा, उस दिन उनके भाई ने हमें विविधता और ‘भारत की भावना’ पर उपदेश दिया, जिसमें उत्तर-पूर्व की अनदेखी की गई। आज प्रियंका गांधी बिहार और यूपी के लोगों के खिलाफ पंजाब के सीएम चन्नी की घृणित टिप्पणी पर खुश दिख रही हैं! पाखंड और टुकडे़-टुकड़े की राजनीति चरम पर है!” सीएम चन्नी के विवादित बयान की वीडियो वायरल हो रहे है जिसमे प्रियंका गांधी भी उनके साथ खड़ी हुई है।
Days after her brother sermonized us on diversity & ‘spirit of India’, albeit brazenly ignoring North East, Smt Priyanka Gandhi is seen cheering Punjab CM Sri Charanjit S Channi on his despicable comments against people of Bihar & UP!
Hypocrisy & politics of tukde tukde at best! pic.twitter.com/U8SrqclkOe
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) February 16, 2022
स्मृति ईरानी ने चन्नी के बयान को बताया बुरा और शर्मनाक
पंजाब के मुख्यमंत्री ने बुधवार को कहा था कि प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं। उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली के भैया, जो पंजाब में राज करना चाहते हैं, हम उन्हें राज्य में घुसने नहीं देंगे। उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद भाजपा और आम आदमी पार्टी ने उन पर जमकर निशाना साधा था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने उनके इस बयान को बुरा और शर्मनाक बताया। स्मृति ईरानी ने कहा कि भाजपा ने लोगों को एकजुट किया, कांग्रेस ने उन्हें बांट दिया।
मायावती और केजरीवाल ने भी साधा निशाना
‘आप’ पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चन्नी के बयान को बेहद शर्मनाक बताया और उनकी इस टिप्पणी की आलोचना की। बसपा प्रमुख मायावती ने भी चन्नी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा चन्नी ने जिस प्रकार से यूपी-बिहार के लोगों का अपमान किया है वह अति शर्मनाक है। ऐसे में इन दोनों राज्यों के लोग कांग्रेस को पंजाब व यूपी में भी हो रहे विधानसभा आम चुनाव में जरूर सबक सिखाएं। बिहार के लोग भी इसका जरूर उचित संज्ञान लें।