ऋषभ पंत पहले एशियाई विकेटकीपर बने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने के मामले में - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

ऋषभ पंत पहले एशियाई विकेटकीपर बने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने के मामले में

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जिन्हें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी भी कहा जाता है।

भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत जिन्हें पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का उत्तराधिकारी भी कहा जाता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में गुरुवार यानी 3 जनवरी को आखिरी और चौथा टेस्ट मैच शुरु हुआ है। इस टेस्ट मैच में भारतीय टीम के कई खिलाडिय़ों ने नए और पुराने रिकॉर्ड बनाए हैं। टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत ने मैच के दूसरे दिन के खेल में अपनी शानदार बल्लेबाजी दिखाई है।

Rishabh Pant 1546577837

ऋषभ पंत ने इस टेस्ट सीरीज में विकेट के पीछे खड़े होकर कई रिकॉर्ड बनाए हैं। लेकिन आज इस मैच में उन्होंने एक बल्ले से एक नया कीर्तिमान हासिल कर दिया है। इस सीरीज में अभी तक ऋषभ पंत ने बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखाया था लेकिन सिडनी टेस्ट की पहली पारी में पंत ने शतक बनाकर अपने सारे आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

सिडनी टेस्ट में ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

1536679104 rishabh pantTon

ऋषभ पंत ने इस टेस्ट में शतक बनाया है और इसके साथ ही वह ऐसे पहले भारतीय और एशियाई विकेटकीपर बल्लेबाज बने जिसने ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाया है। ऋषभ पंत ने अपना यह शतक चौके के साथ पूरा किया था। वैसे बता दें कि श्रीलंका के खिलाड़ी कुमार संगकारा ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट में शतक जड़ा है लेकिन उन्होंने ये कमाल विकेटकीपर के तौर पर नहीं बनाया है।

1419936921 1

ऋषभ पंत ने अपना शतक 137 गेंदों में पूरा किया और उन्होंने शतक में 8 चौके लगाए। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर पंत से पहले किसी भारतीय विकेटकीपर ने शतक नहीं बनाया था। फारुख इंजीनियर ने साल 1967 में 89 रनों का उच्चतम स्कोर जरुर बनाया था। इस लिस्ट में भारतीय टीम के विकेटकीपर किरण मोरे तीसरे स्थान पर आते हैं जिन्होंने साल 1991 में मेलबर्न में नाबाद 67 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस लिस्ट में पार्थिव पटेल के बाद पांचवें स्थान पर हैं।

भारतीय विकेटकीपर की सबसे बड़ी पारी है ऑस्ट्रेलिया सरजमीं पर

000 19S4II

खिलाड़ी                      रन                       साल

रिषभ पंत                   103*                    2019
फारुख इंजीनियर         89                      1967
किरण मोरे                   67*                    1991
पार्थिव पटेल                62                      2004
एमएस धोनी               57 *                   2012

पंत पहले भारतीय बने हैं एशिया के बाहर दो शतक बनाने वाले

1546578513 Pant AP

ऋषभ पंत ने इंग्लैंड दौरे पर साल 2018 में ओवल टेस्ट में शतक बनाया था। और ऐसा ही कारनामा पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी और चौथे टेस्ट में किया है। इस कारनामे के साथ ही एशिया के बाहर दो टेस्ट शतक बनाने वाले पंत पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

pant

बता दें कि पंत ने पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर मोईन खान औैर बांग्लादेश के पूर्व टेस्ट कप्तान-विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम को एशियार्ई विकेटकीपरों में एशिया के बाहर सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में बराबरी कर ली है। इस लिस्ट में पंत का नाम भी शामिल हो गया है। बता दें कि साल 2018 में इंग्लैंड दौरे पर शतक बनाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने थे तो यही कारनामा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टेस्ट मैच में किया है।

इस मामले में पहले एशियार्ई विकेटकीपर बने हैं पंत

rishabh pant

बता दें कि ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट कैरियर के तीसरे टेस्ट सीरीज में ऐसा कारनामा कर दिया है जिसे आज तक कोई एशिया का विकेटकीपर-बल्लेबाज नहीं कर पाया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज में पंत ने विकेट के पीछे भी कारनामा दिखाया है। लेकिन अब चौथे मैच में उन्होंने शतक जड़ कर दोहरी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। पंत ने एक टेस्ट सीरीज में 20 से ज्यादा कैच और 200 से ज्यादा रन बनाने वाले एशियार्ई विकेटकीपर बन गए हैं। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 622/7 पर पारी घोषित कर दी थी और पंत ने नाबाद 159 रन बनाकर गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।