Noida: अनाथालय में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने 16 बच्चों की बचाई जान 

Noida: थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 26 स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी।

  • नोएडा के अनाथालय में शुक्रवार देर रात अज्ञात कारण से आग लग गई
  • मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया
  • आग में फंसे 16 बच्चों और तीन कर्मचारियों को सकुशल बाहर निकला गया
  • दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग भवन के स्टोर रूम में लगी थी

दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंची

fire1 1

मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार देर रात दो बजे के करीब दमकल पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर 26 के सी- ब्लॉक स्थित रामकृष्ण विवेकानंद मिशन ट्रस्ट के अनाथालय में आग लग गई है। उन्होंने बताया कि दमकल विभाग की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पूरी तरह बुझा दी गई है। उन्होंने बताया कि अनाथालय में रह रहे 16 बच्चों (उम्र 4 वर्ष से 12 वर्ष तक) तथा तीन केयरटेकर को सकुशल भवन से बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि आग अनाथालय के स्टोर रूम में लगी थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।