जापान की बुलेट स्पीड से रोमांचित हुए CM योगी, 501 km/घंटे की रफ्तार का शेयर किया अनुभव; बोले- अद्भुत और अविस्मरणीय सफर

Yogi Adityanath bullet train experience

Yogi Adityanath bullet train experience: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान दौरे के दौरान 501 किमी/घंटा की रफ्तार से चलने वाली एडवांस्ड हाई-स्पीड ट्रेन में सफर किया। उन्होंने ट्रेन के स्पीड डिस्प्ले बोर्ड के विजुअल और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस अनुभव को भविष्य की मोबिलिटी का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतनी तेज गति के बावजूद सफर बेहद आरामदायक और स्थिर रहा, जो जापान की उन्नत तकनीक और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षमता को दर्शाता है।

Yogi Adityanath high speed train: माउंट फ़ूजी और छात्रों से मुलाकात

सीएम योगी ने माउंट फ़ूजी की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा कीं और इसे जापान की सांस्कृतिक पहचान और अनुशासन का प्रतीक बताया। यामानाशी में स्थानीय छात्रों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने छात्रों के उत्साह, अनुशासन और जिज्ञासा की सराहना करते हुए इसे भारत-जापान के गहरे सांस्कृतिक संबंधों का उदाहरण बताया।

Yogi Adityanath Japan visit: उत्तर प्रदेश-यामानाशी सहयोग और निवेश पर जोर (Yogi Adityanath bullet train experience)

यामानाशी प्रीफेक्चर में मुख्यमंत्री ने गवर्नर कोटारो नागासाकी के साथ मुलाकात कर इंडस्ट्री, टूरिज्म और वोकेशनल एजुकेशन में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता किया। इस MoU में ग्रीन हाइड्रोजन, क्लीन एनर्जी और टेक्नोलॉजी एक्सचेंज पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने बताया कि आईआईटी कानपुर को ग्रीन हाइड्रोजन के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जा रहा है, जो नरेंद्र मोदी के सस्टेनेबल भविष्य के विजन को आगे बढ़ाएगा। साथ ही, जापान के निवेश और औद्योगिक सहयोग से उत्तर प्रदेश में नए अवसर और विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

ALSO READ: जापान में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक, CM योगी को बच्चों ने किया दंडवत प्रणाम, सुनाए श्लोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।