भारत एक लोकतांत्रिक देश हैं। जिसमें सभी नागरिकों को बोलने का समान अवसर मिला हुआ हैं। हालांकि, भाजपा को चार राज्यों में प्रचंड जीत मिली थी और कांग्रेस को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ी लेकिन इन वाद-विवादों की राजनीति हमेशा ही देखनें को मिलती हैं। इसी बीच कांग्रेस ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि यह सरकार आम जनता की खुशियों के साथ खेल रही हैं और इस षंडयंत्र का इन लोगों को कोई एहसास नहीं हैं। वहीं, इसी का परिणाम है कि दुनिया के 146 देशों की हैप्पीनेस सूची में भारत 136 वें स्थान पर है।
एक तरफ देश में भ्रष्टाचार और भूख की समस्या बढ़ती जा रही है तो दूसरी तरफ स्वतंत्रता और खुशियां लोगों से छिनती जा रही हैं। pic.twitter.com/ilcqfv4cnq
— Congress (@INCIndia) March 20, 2022
कांग्रेस ने रविवार को अपने आधिकारिक पेज पर ट्वीट करके कहा ‘भाजपा सरकार की नीतियों ने देशवासियों की खुशियों को छीनने का काम किया है। इसका असर वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में देखने को मिल रहा है।’ पार्टी ने कहा,‘‘ देशवासियों ने ऐसे‘अच्छे दिन’की तो कल्पना भी नहीं की थी। भारत को वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में 146 देशों में 136वां स्थान दिलवाने पर इवेंटबाज सरकार इस उपलब्धि पर भव्य इवेंट कब आयोजित कर रही है।’’ कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार को समझना होगा कि देश इवेंटबाजी से नहीं, नीति निर्धारण करने से चलता है।
पार्टी ने तंज कसते हुए कहा ‘भाजपा सरकार की उपलब्धियों में एक उपलब्धि, भारत को विश्व के 11 सबसे नाखुश देशों में शामिल करवाना भी जुड़ चुका है।देशवासियों के सामने भाजपा की पोल खुल चुकी है- सिर्फ भाजपा के‘अच्छे दिन’आए हैं और देशवासियों के बुरे दिन।‘