प्रधानमंत्री नरेंद, मोदी ने शनिवार को प्रख्यात शिक्षाविद बाबा इकबाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया,’बाबा इकबाल सिंह जी के निधन से दुखी हूं। उन्हें युवाओं में शिक्षा बढ़ने के उनके प्रयासों के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सशक्तिकरण को आगे बढ़ने के लिए अथक प्रयास किया। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। यह दुखद घड़ है। वाहेगुरु उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बारू साहिब वाले के नाम से मशहूर समाजसेवी बाबा इकबाल सिंह ने शनिवार को अंतिम सांस ली। 96 वर्षीय इकबाल सिंह को इस साल पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।
शिरोमणि पंथ रतन’की प्रतिष्ठित उपाधि से किया जा चुका सम्मानित
बाबा इकबाल सिंह को 8 जुलाई, 2018 को तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में जत्थेदार ज्ञानी इकबाल सिंह खालसा द्वारा‘शिरोमणि पंथ रतन’की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित किया गया था। उनका अंतिम संस्कार रविवार को हिमाचल प्रदेश में बरू साहिब में होगा।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर दु:ख प्रकट किया
राष्ट्रपति ने ट्विटर पर बाबा इकबाल सिंह के निधन पर कहा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यो के क्षेत्र में अपार योगदान देने वाले इकबाल सिंह जी के निधन पर दुखी हूं। उनकी सेवा के लिए उन्हें 2022 के पद्मश्री पुरस्कार के लिए चुना गया था। मेरी संवेदना उनके परिवार और अनुयायियों के साथ है ।