त्रिपुरा के स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा की शानदार जीत की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि राज्य के लोगों ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे सुशासन की राजनीति को तरजीह देते हैं। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ” ये आशीर्वाद हमें त्रिपुरा में प्रत्येक व्यक्ति के कल्याण के लिए काम करने की और अधिक ताकत देते हैं।
उन्होंने कहा, ”मैं त्रिपुरा के भाजपा कार्यकर्ताओं की सराहना करूंगा, जिन्होंने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया और लोगों की सेवा की। बिप्लब देब के नेतृत्व में राज्य सरकार कई पहल में सबसे आगे रही है, जिसे लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया है।
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटें जीतकर और कई अन्य शहरी नगर निकायों पर कब्जा करके नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एएमसी में खाता भी नहीं खोल पाईं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भाजपा ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्ड में
त्रिपुरा स्थानीय निकाय चुनाव पर भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने रविवार को कहा कि उनकी पार्टी की भारी जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी कार्यक्रमों में लोगों के विश्वास को दर्शाती है। साथ ही यह राज्य के विकास में ‘‘दोहरे इंजन’’ की सरकार की प्रतिबद्धता को लेकर उनके विश्वास को भी दर्शाता है। भाजपा ‘‘दोहरे इंजन की सरकार’’ का इस्तेमाल केंद्र और राज्य में अपनी सरकार के लिए करती है और दावा करती है कि इससे राज्य के विकास में मदद मिलती है।
नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि चुनावों में भाजपा की जीत राष्ट्रवादी एवं विकास समर्थक ताकतों की जीत है। उन्होंने मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब और राज्य पार्टी नेतृत्व की ‘‘ऐतिहासिक’’ एवं बड़ी जीत के लिए प्रशंसा की। उन्होंने दावा किया कि लोगों ने विभाजनकारी ताकतों और हिंसा में रुचि रखने वालों को खारिज कर दिया है।
त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 51 सदस्यीय अगरतला नगर निगम (एएमसी) की सभी सीटें जीतकर और कई अन्य शहरी नगर निकायों पर कब्जा करके नगर निकाय चुनावों में शानदार प्रदर्शन किया। विपक्षी तृणमूल कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एएमसी में खाता भी नहीं खोल पाईं। राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि भगवा दल ने 15 सदस्यीय खोवाई नगर परिषद, 17 सदस्यीय बेलोनिया नगर परिषद, 15 सदस्यीय कुमारघाट नगर परिषद और नौ सदस्यीय सबरूम नगर पंचायत के सभी वार्ड में जीत हासिल की।