कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि यूपी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 बैठकें हुईं। अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें मिलेंगी, हम देखेंगे कि क्या होता है। राज्य में महिला कल्याण पर एक अलग सार्वजनिक घोषणा की जाएगी। दरअसल अखिलेश यादव ने बयान दिया था कि यूपी में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी।
मीड़िया रिपोर्टस के मुताबिक प्रियंका ने यह भी बताया कि उनकी पार्टी महिलाओं के लिए अलग से घोषणापत्र जारी करेगी। और उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को जारी करेंगे।’
अखिलेश ने क्या कहा था?
अखिलेश के बयान पर प्रियंका ने कहा, ‘अखिलेश यादव को ज्योतिषी हो सकते हैं जो उन्हें लगता है कि कांग्रेस को जीरो सीटें मिलेंगी। हम देखेंगे क्या होता है।’ गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने पिछले दिनों झांसी में विजय रथ यात्रा के दौरान अपने संबोधन में कहा था कि कांग्रेस को जनता नकार देगी। अखिलेश ने कहा था, उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के वर्तमान में जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए जनता उनको नकार देगी और आने वाले चुनाव में कांग्रेस को जीरो सीटें मिलेंगी।
2017 में सपा-कांग्रेस का गठबंधन
2017 विधानसभा चुनाव अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हालांकि सपा और कांग्रेस दोनों ही नुकसान में रहे। इसके बाद अखिलेश कई बार यह कहते दिखे कि बड़े दलों के साथ गठबंधन का अनुभव सही नहीं रहा और इसलिए वह छोटे दलों को साथ लेकर चुनाव लड़ेंगे।