दुनिया में हर किसी के मन में यह ख्याल जरूर आता है कि उसके पास काश नोट छापने वाली मशीन होती जिसके बाद वह नोट छापता और बहुत कुछ खरीदता। अगर उसे रॉबिनहुड वाली फीलिंग चाहिए होती तो वह कुछ पैसे छाप कर गरीबों को दे देता। उसके बाद हम अपने सपने से बाहर आ जाते क्योंकि ऐसा करना गैरकानूनी है।
एक ऐसा ही मामला सामने आया है। 20 साल की जर्मनी में रहने वाली लड़की ने इंकजेट प्रिंटर के जरिए साधारण कागजों पर पैसे छाप लिए। इतना ही नहीं पैसे छापने के बाद वह एक कार शोरूम में ऑडी कार खरीदने चली गई।
Oddity Central के मुताबिक यह लड़की Kaiserslautern में रहती है और बीते सोमवार को यह 11,61,611 रूपए की पुरानी ऑडी ए3 कार डीलरशिप पर खरीदने चली गई। इस लड़की ने कार का पूरा मुआयना भी किया उसके बाद वह ट्रेस्ट ड्राइव पर चली गई और बाद में जब पैसों की बारी आई तो उसने वहीं फर्जी नोट निकाल कर दिखा दिए।
मीडिया से बात करते हुए यहां के एक कर्मचारी ने बात करते हुए कहा कि यह नोट बिल्कुल मोनोपोली बोर्ड गेम की तरह जैसे लग रहे थे। उन्होंने आगे कहा, धोखाधड़ी की कई कोशिशों को हमने देखा है। लेकिन किसी ने ऐसी बेवकूफी नहीं की। मैंने उस लड़की से पूछा कि क्या वह मोनोपोली खेलना चाहती है। पुलिस में जब उस लड़की की एफआईआर कराई तो वह उस लड़की के घर चली गई।
Gescheiterter Autokauf mit 15.000 € #Falschgeld. Junge Frau festgenommen. Bei der Durchsuchung in #Pirmasens wurden weitere “Blüten” im Wert von 13.000 € beschlagnahmt. Die Falsifikate waren auch für den Laien leicht erkennbar. Pressebericht: https://t.co/ZnbXstLELC pic.twitter.com/BskwqluLRG
— Polizei Pirmasens (@Polizei_PS) July 15, 2019
लड़की के घर जाने के बाद पुलिस को प्रिंटर से 13000 के यूरो नोट मिले जो तभी निकाले थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जर्मनी के कानून के अनुसार नकली नोट छाप कर उसे बाजार में यूज करने की कोशिश करने की सजा कम से कम एक साल की जेल है और अगर कोई गिरोह इस काम में पकड़ा जाता है तो उसे दो साल तक की सजा मिलती है।